T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में आज टीम इंडिया का पहला मुकाबला आयरलैंड के साथ होगा। भारतीय टीम विश्व कप खिताब जीतने के लिए बेकरार है। भारतीय टीम ने अपना पहला टी20 विश्व कप खिताब 2007 में जीता था। इस मैच के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। विश्व कप का खिताब दिलाने में टीम इंडिया के आलराउंडर रहे बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने अपने बड़ी भूमिका निभाई थी। उनकी इस कमी को पूरा करने के लिए भारतीय टीम के पास एक ऐसा खिलाड़ी है, जो विश्व कप 2024 जीतने के सपने को सच कर सकता है। आपके जहन में शिवम दुबे का नाम चल रहा होगा, लेकिन यह खिलाड़ी कोई दूसरा है। चलिए बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी।
ये भी पढ़ें:- IND vs IRE: आज भारत खेलेगा WC का पहला मैच, कब और कहां Free में देख सकेंगे Live
युवराज सिंह का अदा करेंगे रोल
भारतीय टीम 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीतने के सपने को लेकर एक बार फिर से मैदान पर उतरेगी। इस बार भारतीय टीम में स्टार बल्लेबाजों की लड़ी लगी हुई है। टीम इंडिया में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं गेंदबाज भी अपना दम दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बार भारतीय टीम को वर्ल्ड कप जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रही है। क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि टी20 विश्व कप इस बार भारत जीत सकता है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पास इस बार एक दो नहीं बल्कि 4 ऑलराउंडर हैं, जो किसी भी टीम को चुनौती दे सकते हैं। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिवम दुबे को भारतीय टीम का नया युवराज कहा जाता है, लेकिन मेरा मानना है कि शिवम दुबे नहीं, बल्कि भारतीय टीम के उप कप्तान हार्दिक पांड्या असल में नए युवराज सिंह हैं। वह युवराज सिंह के रोल में पूरी तरह से फिट बैठते हैं।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: रोहित, विराट और बाबर के बीच छिड़ी जंग, कौन मारेगा इस विश्व कप बाजी?
ये खिलाड़ी दिलाएगा टीम को वर्ल्ड कप
वसीम जाफर ने कहा कि भारतीय टीम सभी टीमों से काफी मजबूत दिखाई दे रही है। भारतीय टीम को देखें तो उनके पास जहां अनुभवी बल्लेबाज के रूप में खुद कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और संजू सैमसन जैसे धाकड़ बल्लेबाज हैं। वहीं टीम के पास इस बार चार आलराउंडर भी हैं, जिसमें से खुद टीम के उपकप्तान हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा हैं। वसीम जाफर ने कहा कि जिस तरह टीम को 2007 में आलराउंडर के रूप में युवराज मिले थे और उन्होंने उस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर टीम को विश्व कप दिलाया था। उसी तरह इस बार युवराज की भूमिका में हार्दिक नजर आएंगे। हार्दिक एक हरफनमौला खिलाड़ी है। हार्दिक बल्लेबाज के साथ-साथ एक अच्छा गेंदबाज भी है।
संबंधित खबरें
मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
11 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
51 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines