T20 WC 2024: रोहित, विराट और बाबर के बीच छिड़ी जंग, कौन मारेगा इस विश्व कप बाजी?

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम 5 जून को अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करने वाली है। इस बार टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम के बीच एक जंग देखने को मिलने वाली है।

T20 World Cup 2024 rohit sharma virat kohli babar azam

T20 World Cup 2024 rohit sharma virat kohli babar azam

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप में अब टीम इंडिया और पाकिस्तान टीम अपने-अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए तैयार है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 5 जून यानी आज आयरलैंड के साथ खेलने वाली है तो वहीं पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 6 जून को करेगी। वहीं इस विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के बीच एक जंग देखने को मिलने वाली है। अब देखने वाली बात होगी कि कौन सा खिलाड़ी इसमें बाजी मारता है?

विज्ञापन

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने की जंग

रोहित शर्मा, विराट कोहली और बाबर आजम के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने की जंग छिड़ी है। फिलहाल इस लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर मौजूद हैं, तो वहीं बाबर आजम दूसरे और रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

1. विराट कोहली

विराट कोहली ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 117 मैचों में 4037 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 37 अर्धशतक निकले हैं। टी20 इंटरनेशनल में विराट का हाई स्कोर नाबाद 122 रनों का है जो कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था।

विज्ञापन

2. बाबर आजम

पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम ने अभी तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 119 मुकाबले खेले हैं। जिसमें बाबर ने 4023 रन बनाए हैं। इस दौरान बाबर के बल्ले से 3 शतक और 36 अर्धशतक निकले हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बाबर का हाई स्कोर 122 रनों का रहा है।

विज्ञापन

3. रोहित शर्मा

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 151 मैच खेले हैं। जिसमें हिटमैन के नाम 3974 रन दर्ज हैं। रोहित ने टी20 इंटरनेशनल में 5 शतक और 29 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में रोहित का हाई स्कोर नाबाद 121 रनों का है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ