India vs Ireland Watch Free Live: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व विश्व कप का पहला मुकाबला आज यानी 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इस मैच को लेकर टीम इंडिया के तमाम खिलाड़ी पूरी तरह तैयार हैं। भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी कि विश्व कप का आगाज जीत के साथ कर सके। यह मुकाबला अमेरिका के नासाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत और बांग्लादेश के बीच भी मै मुकाबला इसी मैदान पर मैच खेले गए थे, जिसमें टीम इंडिया की एकतरफा जीत हुई थी। ऐसे में उम्मीद है कि आयरलैंड के खिलाफ भी भारत एकतरफा जीत हासिल करने में कामयाब रहेगा।
रात 8 बजे शुरू होने वाला है मैच
भारत और आयरलैंड के बीच आज से पहले 7 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, इनमें से सभी 7 मैचों में टीम इंडिया की जीत हुई। अब भारत और आयरलैंड के बीच टी20 में आठवीं बार भिड़ंत होने वाली है। ऐसे में आयरलैंड भी भारत के खिलाफ पहली जीत दर्ज करने की सोच से उतरेगा। यह मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा, जिसके लिए टॉस 7:30 बजे होने वाला है। बता दें कि आप इस मैच का आनंद मुफ्त में उठा सकते हैं। इसके लिए आपको एक रुपये भी खर्च करने की जरूरत नहीं है। ना सिर्फ स्मार्टफोन पर, बल्कि टेलीविजन पर भी आप इस मैच का फ्री में आनंद ले सकते हैं। चलिए बताते हैं आप कहां फ्री में देख सकेंगे मैच।
इस वीडियो में देखें कहां देख सकेंगे मैच…