Rohit Sharma Break Dance T20 WC 2024 Final: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ ही करोड़ों हिंदुस्तानियों का सपना पूरा हो गया है। भारतीय टीम ने 13 साल बाद वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठा ली है। टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर देशवासियों को गौरवान्वित कर दिया। इस जीत के जश्न में पूरा देश डूबा है। रोहित तो इस जीत के बाद इतने खुश दिखे कि ब्रेक डांस करने लगे। रोहित का ये निराला अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया।
रोहित के ब्रेक डांस ने लूटी महफिल
वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह ब्रेक डांस करते हुए मंच की ओर बढ़ते हैं। ट्रॉफी हाथ में लिए साथी खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल भी ऐसा ही ब्रेक डांस करते हैं। इसके बाद रोहित जय शाह से ट्रॉफी लेते हैं और इसे जैसे ही ऊपर उठाते हैं, आतिशबाजी के साथ जश्न शुरू हो जाता है। इसके बाद सब खुशी से झूमने लगते हैं। रोहित और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के इस जश्न को देख करोड़ों फैंस के रोंगटे खड़े हो गए।
कहां थे राहुल द्रविड़?
टीम के कोच राहुल द्रविड़ इस जश्न से दूर रहे। वह अधिकारियों के साथ चुपचाप पीछे खड़े रहे। द्रविड़ की ये सादगी चर्चा का विषय बन गई है। अपने कार्यकाल के आखिरी मैच में द्रविड़ वर्ल्ड कप जीतकर लौटे हैं। फैंस का कहना है कि ऐसे में उनके लिए इससे बड़ी विदाई क्या होगी। आपको बता दें कि राहुल द्रविड़ ने फाइनल से पहले प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा था कि वह नहीं चाहते कि ”कोई राहुल द्रविड़ के लिए वर्ल्ड कप जीते।” ये मेरी आस्था के खिलाफ है, लेकिन राहुल द्रविड़ को टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने जो गिफ्ट दिया है, उसे वे शायद ही कभी भूल पाएंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: जमीन में लेटकर मारे हाथ, स्टेडियम में गाड़ दिया झंडा, रोहित शर्मा के रिएक्शन ने जीत लिए दिल
ये भी पढ़ें: IND vs SA: सूर्यकुमार यादव बने सुपरमैन! बाउंड्री लाइन पर लिया शानदार कैच, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
संबंधित खबरें
CSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
26 mins agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
31 mins agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
36 mins agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
1 hr agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
1 hr agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
2 hrs agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
3 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines