IND vs SA Barbados Pitch Report: भारत-साउथ अफ्रीका की टीम टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए तैयार हैं। ये महामुकाबला 29 जून को बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल ग्राउंड में भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेला जाएगा। हालांकि इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा गया है। इसके बावजूद यदि मैच होता है तो पिच कैसी रह सकती है और टॉस का क्या फैक्टर रहेगा, आइए जानते हैं…
बल्लेबाजों को मिलेगी मदद
बारबाडोस की पिच पर बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां औसत स्कोर 170 रन के आसपास रह सकता है। जबकि विनिंग स्कोर 184 रन है। हालांकि, टी20 विश्व कप 2024 में बारबाडोस की पिच पर ज्यादा रन नहीं बने हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है। आंकड़ों के अनुसार यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पिछले दो साल में खेले गए 20 मैचों में तेज गेंदबाजों ने 145 विकेट चटकाए हैं। जबकि स्पिनरों ने 99 विकेट झटके हैं।
टीम इंडिया का पलड़ा भारी
भारत-साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 में हेड टू हेड मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया का पलड़ा हमेशा से ही भारी रहा है। टीम इंडिया ने आखिरी बार 14 दिसंबर 2023 को खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 106 रन से करारी शिकस्त दी थी।
टॉस का क्या रहेगा रोल?
दिन के खेल की वजह से ओस की भूमिका नहीं होगी। ऐसे में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को फायदा होगा। पिछले तीन मुकाबलों की बात करें तो इंग्लैंड-यूएसए के बीच हुए मैच में यूएसए की टीम 115 रन ही बना पाई थी। जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 9.4 ओवर में ही 10 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया था। वेस्ट इंडीज-यूएसए के बीच मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही हुआ था। विंडीज ने 129 रन के लक्ष्य का पीछा 10.5 ओवर में ही कर लिया था। वहीं भारत-अफगानिस्तान के बीच हुए मैच में टीम इंडिया ने यहां 181 रन का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम 134 रन पर ढेर हो गई थी।
ये भी पढ़ें: Video: बारबाडोस में बारिश के आसार, रिजर्व डे पर टाई हुआ तो कैसे निकलेगा नतीजा? जानें ICC का नियम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: हारकर भी मालामाल होगी इंग्लैंड, Team India ने फाइनल जीता तो मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
ये भी पढ़ें: मेकअप आर्टिस्ट के निधन पर इरफान पठान का छलका दर्द, स्वीमिंग पूल में डूबने से हुई मौत
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: जहां होगा फाइनल, वहां गेंदबाज या बल्लेबाज…कौन रहा हावी?
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: साउथ अफ्रीका या भारत…कौन जीतेगा वर्ल्ड कप? पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया दावा
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
4 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines