T20 World Cup 2024 Final IND vs SA: करोड़ों हिंदुस्तानियों की दुआएं आखिर रंग लाईं और टीम इंडिया का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया। शनिवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रन से शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। आखिरकार 10 साल बाद टीम इंडिया ने फाइनल जीतकर साबित कर दिया कि वह विश्व की नंबर-1 टीम है। वैसे तो पूरी टीम इंडिया ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन इस जीत में पांच खिलाड़ियों का बड़ा योगदान रहा। ये न होते तो फैंस को बड़ा झटका लग जाता।
इन खिलाड़ियों के नाम हैं विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांडया…
विराट कोहली
फाइनल में विराट कोहली एक बार फिर बड़े मैच के सौदागर साबित हुए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद विराट कोहली डटकर खड़े रहे। कोहली ने 19वें ओवर तक बल्लेबाजी की और 59 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 76 रन बनाकर लौटे। मानो कोहली ने अपनी ये विराट पारी फाइनल के लिए ही बचाकर रखी थी। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच में 176 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
अक्षर पटेल
विराट के साथ ही दूसरे छोर पर बापू के नाम से मशहूर अक्षर पटेल ने शानदार प्रदर्शन किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए अक्षर ने गगनचुंबी छक्के ठोक साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों को घुटनों पर ला दिया। अक्षर ने 31 गेंदों में 1 चौका और 4 छक्के ठोक 47 रन जड़े। हालांकि गेंदबाजी में वे थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स का बड़ा विकेट निकाला।
जसप्रीत बुमराह
टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह एक बार फिर भरोसेमंद साबित हुए। जसप्रीत बुमराह के 2 विकेट चटकाए। बुमराह ने अपने पहले ओवर में साउथ अफ्रीका के ओपनर रीजा हेंड्रिक्स को आउट करने के बाद 18वें ओवर में मार्को जेनसन का बड़ा विकेट चटकाया। बुमराह ने दोनों बल्लेबाजों को अपनी तूफानी गेंद पर क्लीन बोल्ड का चारों खाने चित कर दिया। बुमराह ने 4 ओवर में महज 18 रन दिए।
अर्शदीप सिंह
टी-20 के किंग अर्शदीप सिंह सबसे बड़े मैच में टीम इंडिया की उम्मीदों पर खरा उतरे। अर्शदीप काफी किफायती साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट झटके। अर्शदीप ने 13वें ओवर में क्विंटन डी कॉक का विकेट चटकाकर मैच का रुख बदला। इसके बाद इससे पहले उन्होंने कप्तान एडेन मार्करम को पवेलियन का रास्ता दिखाया। अर्शदीप की सधी गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका की टीम बैकफुट पर नजर आई।
हार्दिक पांड्या
अगर हार्दिक पांड्या को इस मैच का सबसे बड़ा हकदार कहें तो गलत नहीं होगा। आखिरी ओवर में हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए डेविड मिलर का सबसे बड़ा विकेट चटकाया। उन्होंने इसके बाद कागिसो रबाडा को भी आउट किया। इससे पहले हार्दिक पांड्या ने 17वें ओवर में हेनरिक क्लासेन का सबसे बड़ा विकेट चटकाया। जिसे मैच का रुख ही बदल दिया। हार्दिक ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के सपने को पूरा कर दिया।
ये भी पढ़ें: Virat Kohli Retirement: वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली का बड़ा ऐलान, T20i से लिया संन्यास
ये भी पढ़ें: IND vs SA: डर के आगे जीत है…अक्षर पटेल ने तोड़ डाला साउथ अफ्रीका का घमंड, देखें वीडियो
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टॉस के दौरान रवि शास्त्री ने दिखाया जोश, रोहित शर्मा की छूट गई हंसी, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
26 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
46 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines