T20 World Cup 2024 England Team Squad: टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंडस टीम में खतरनाक तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है। जोफ्री की टीम में एंट्री लगभग एक साल के बाद हुई है। काफी समय से चोट के चलते आर्चर क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे थे। इसके अलावा क्रिस जॉर्डन को भी टीम में शामिल किया गया है।
इंग्लैंड टीम की मजबूत बल्लेबाजी
टीम का स्क्वाड सामने आने के बाद बल्लेबाजी काफी मजबूत दिखाई दे रही है। बल्लेबाजी में जोश बटलर, विल जैक, फिल सॉल्ट और जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया गया है। ये सभी बल्लेबाज फिलहाल आईपीएल 2024 में अपनी खतरनाक बल्लेबाजी से धमाल मचा रहे हैं और ये सारे ही बल्लेबाज आईपीएल में इस बार शतक भी लगा चुके हैं। बेन स्टोक्स चोटिल होने के चलते पहले ही विश्व कप से बाहर हो गए थे, जिसके चलते टी20 विश्व कप में इंग्लैंड टीम की कमान जोश बटलर के हाथों में है।
इसके अलावा ऑलराउंडर के रूप में मोईन अली, बेन डकेट और लियम लिविंगस्टोन को टीम में शामिल किया गया है। निचले क्रम में हैरी ब्रूक और सैम करन टीम को मजबूती देंगे। इसके अलावा आदिल रशिद और टॉम हार्टले स्पिन गेंदबाजी डिपार्टमेंट संभालते हुए दिखाई देंगे।
इंग्लैंड टीम का 15 सदस्यीय स्क्वाड
जोस बटलर (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रुक, सैम कुरन, बेन डकेट, टॉम हार्टले, विल जैक, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, रीस टॉपले, मार्क वुड।
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: साउथ अफ्रीका टीम का हुआ ऐलान, 2 अनकैप्ड खिलाड़ियों की हुई एंट्री
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘जडेजा को नहीं होना चाहिए टीम का हिस्सा..’ पूर्व दिग्गज का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें:- LSG vs MI: मैच से पहले लखनऊ के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा खतरनाक खिलाड़ी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
8 mins agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
26 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
49 mins agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
1 hr agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
1 hr agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
1 hr agoVIDEO: क्रिकेट इतिहास में पहली बार, वाइड बॉल सीधे गई बाउंड्री पार
2 hrs ago6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम
2 hrs ago3 साल बाद ईशान किशन की हो सकती है टेस्ट टीम में वापसी, बड़ा अपडेट आया सामने
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines