Dwayne Bravo Afghanistan Cricket: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग सभी टीमों का ऐलान हो चुका है। जून में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीमें तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हैं। हर टीम चाहती है कि वह इस बार वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करे। इसके लिए कई टीमों ने कुछ बैकअप प्लांस भी तैयार किए हैं। इस बीच अफगानिस्तान की टीम में वेस्ट इंडीज के स्टार खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो की एंट्री हो गई है। ब्रावो को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
बॉलिंग कंसल्टेंट बने ड्वेन ब्रावो
अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ड्वेन ब्रावो को बॉलिंग कंसल्टेंट नियुक्त किया है। ब्रावो की जॉइनिंग से अफगानिस्तान की बॉलिंग पहले से ज्यादा मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। ब्रावो तैयारी शिविर के दौरान टीम में शामिल होने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं।
अमेरिका पहुंची अफगानिस्तान की टीम
आपको बता दें कि अफगानिस्तान की टीम अमेरिका के सेंट किट्स और नेविस पहुंच चुकी है। वह विश्व कप की तैयारियों के तहत 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगी। यहां ब्रावो सहित कोचिंग स्टाफ की मौजूदगी रहेगी। यानी अफगानिस्तान के गेंदबाज ब्रावो से बॉलिंग के गुर सीखते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: Playoffs से बाहर भी CSK ने रचा इतिहास, कोई टीम टक्कर में नहीं
सीएसके के बॉलिंग कोच हैं ड्वेन ब्रावो
ड्वेन ब्रावो के पास अच्छा खासा अनुभव है। वह चेन्नई सुपर किंग्स के बॉलिंग कोच की भूमिका निभा रहे हैं। ब्रावो शानदार ऑलराउंडर रह चुके हैं। उन्होंने 295 इंटरनेशनल मैचों में 6423 रन बनाए और 363 विकेट झटके। ब्रावो के नाम टी20 करियर में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। उनके नाम 625 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने इसी फॉर्मेट में लगभग 7000 रन भी बनाए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी का नया वीडियो आया सामने, क्या RCB खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने में थी माही की गलती?
ग्रुप-सी में है अफगानिस्तान की टीम
अफगानिस्तान की टीम को ग्रुप-सी में रखा गया है। जिसमें न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, युगांडा और वेस्ट इंडीज की टीमें शामिल हैं। अफगानिस्तान की टीम का पहला मैच 4 जून को युगांडा के खिलाफ होगा।
ये भी पढ़ें: RR vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर, जानें इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
संबंधित खबरें
IPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 mins agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
46 mins ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
52 mins agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
1 hr agoटीम में नहीं गिल, फिर भी जीत के बाद शाई होप ने क्यों साधा निशाना? जानें वजह
2 hrs ago250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
3 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
4 hrs agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
5 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
6 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines