RR vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर, जानें इस मैदान पर दोनों टीमों का प्रदर्शन

RR vs RCB Eliminator: IPL 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

RR vs RCB Rajasthan Royals Royal Challengers Bengaluru Record in Narendra Modi Stadium

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा एलिमिनेटर मुकाबला। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

RR vs RCB Eliminator: IPL 2024 का काउंट डाउन शुरू हो गया है। लीग स्टेज के सभी 70 मुकाबले खत्म हो गए हैं। अब प्लेऑफ का श्रीगणेश होने जा रहा है मंगलवार को होने वाले पहले क्वालिफायर में टेबल टॉपर कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। इसके बाद बुधवार को होने वाले एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टक्कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगी। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान का प्रदर्शन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन कैसा है, आइए जानते हैं। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने 15 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 9 में जीत मिली है और 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच टाई हुआ था, जिसे RR ने सुपर ओवर में जीता था। राजस्थान ने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 मैच और टारगेट का पीछा करते हुए 5 मुकाबले अपने नाम किए हैं। इस ग्राउंड पर RR का सर्वाधिक स्कोर 201 रन और लोएस्ट टोटल 102 रन है।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बेंगलुरु का प्रदर्शन

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के प्रदर्शन की बात करें तो RCB ने इस मैदान पर अब तक 5 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 3 में जीत मिली है और 2 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। RCB ने पहले बैटिंग करते हुए इस ग्राउंड पर 1 मैच और चेज करते हुए 2 मैच पर कब्जा जमाया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में RCB का सर्वाधिक स्कोर 206 रन और सबसे कम स्कोर 145 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ