Shivam Dubey Become Problem For 3 Players: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले खिलाड़ी शिवम दुबे शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। शिवम लगातार तूफानी बल्लेबाजी से अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। वह पहले आरसीबी टीम के हिस्सा थे, लेकिन यहां खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। अब जब खिलाड़ी सीएसके में आ गए हैं, तो उनका प्रदर्शन काफी निखरा है। शिवम दुबे के प्रदर्शन को भारतीय टीम सेलेक्टर्स काफी खुश हो रहे हैं। भारत के करोड़ों फैंस भी खुश हो रहे हैं कि भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए शानदार ऑलराउंडर मिल गया है। दूसरी ओर शिवम के प्रदर्शन ने भारत के 3 खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है। दुबे इन 3 खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- RR Vs RCB: विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास? IPL में यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बनेंगे
इस आईपीएल सीजन शिवम दुबे का प्रदर्शन
बता दें कि शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस आईपीएल सीजन 4 मुकाबले खेल चुके हैं। इस 4 मुकाबले में उन्होंने 49.33 की औसत और 160 की शानदार स्ट्राइक रेट से 148 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी भी निकली है। इन पारियों में खिलाड़ी के बल्ले से 9 चौके और 10 छक्के निकले हैं। आखिरी मुकाबले में भी हैदराबाद के खिलाफ शिवम ने महज 24 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली है। इससे भारत के 3 खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ गई है। शिवम आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम से 3 खिलाड़ियों का पत्ता काट सकते हैं। दुबे जिस कदर प्रदर्शन कर रहे हैं, इससे उनका विश्व कप में चयन होना तय माना जा रहा है। अगर शिवम दुबे भारत के लिए विश्व कप टीम में शामिल होंगे, तो इससे 3 खिलाड़ियों की उम्मीद टूट जाएगी। इस लिस्ट में शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और केएल राहुल का नाम आता है।
ये भी पढ़ें:- T20 विश्व कप से पहले इस टीम की बढ़ी मुश्किलें, कप्तान सहित 2 खिलाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट
शिवम दुबे ने इन 3 खिलाड़ियों की बढ़ाई टेंशन
शार्दुल ठाकुर को आईसीसी विश्व कप 2023 में भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। शिवम दुबे भी शार्दुल की तरह एक ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। दूसरे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर हैं। अय्यर के साथ बीसीसीआई ने पहले तो कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल कर दिया और अब उन्हें विश्व कप टीम में भी जगह मिलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में शिवम दुबे ने अय्यर की भी टेंशन बढ़ा दी है। इस लिस्ट में आने वाले तीसरे खिलाड़ी केएल राहुल हैं। राहुल भी इस आईपीएल कुछ खास फॉर्म में नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में राहुल की भी विश्व कप टीम में जगह मुश्किल लग रही है। शिवम दुबे ने इन तीनों खिलाड़ियों की टेंशन बढ़ा दी है।
ये भी पढ़ें:- SRH vs CSK: हैदराबाद फैंस ने चेन्नई को खास अंदाज में चिढ़ाया! पूरे स्टेडियम ने किया इशारा, Viral Video
संबंधित खबरें
IPL 2027 के लिए CSK ने गेंदबाजी और असिस्टेंट कोच का किया ऐलान
27 mins agoखराब मौसम के कारण इंडिया के हाथ से निकल गई जीत, पडिक्कल की मेहनत गई बेकार
36 mins agoआयुष बदोनी ने ठोका लगातार दूसरा दोहरा शतक, विराट-गंभीर की कर ली बराबरी
41 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का बीमारी के कारण 2022 में खत्म होने वाला था करियर
1 hr agoन्यूजीलैंड में आकिब नबी ने बरपाया कहर, 3 ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया धमाल
1 hr agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने ग्लेन फिलिप्स को भेजा पवेलियन
2 hrs agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
2 hrs agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
4 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
6 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines