SRH vs CSK: हैदराबाद फैंस ने चेन्नई को खास अंदाज में चिढ़ाया! पूरे स्टेडियम ने किया इशारा, Viral Video

Hyderabad Fans Teased CSK Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद हैदराबाद के हजारों फैंस खास तरह का इशारा करके चेन्नई सुपर किंग्स को चिढ़ा रहे थे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

CSK vs SRH IPL 2024 Hyderabad Fans teased Chennai by pointing Viral Video

चेन्नई बनाम हैदराबाद।

Hyderabad Fans Teased CSK Viral Video: चेन्नई सुपर किंग्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में चेन्नई ने एसआरएच को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे हैदराबाद ने आसानी से हासिल कर लिया। यह चेन्नई की लगातार दूसरा हार थी, जबकि हैदराबाद के लिए इस आईपीएल सीजन की दूसरी जीत थी। चेन्नई की हार के बाद स्टेडियम में उपस्थित हैदराबाद के फैंस ने सीएसके को खास इशारा करके चिढ़ाया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पूरा स्टेडियम चेन्नई को एक जैसा ही इशारा करके चिढ़ा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

इशारे का विश्व कप 2023 से है नाता

हैदराबाद की कमान ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस के हाथ में है। जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा था, इस दौरान पैट कमिंस का एक बयान काफी सुर्खियों में रहा था। पैट ने कहा था कि भारत के पास ऑडियंस का सपोर्ट होगा, लेकिन हम उन्हें हराकर सभी ऑडियंस को शांत कर देंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने सचमुच भारत को फाइनल में हरा दिया था और भारत के लाखों फैंस को खामोश कर दिया था। इसके बाद से ही जब-जब हैदराबाद का मैच होता है, या फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत का मैच होता है, ऑडियंस चुप रहने का इशारा करते हैं। अब जब चेन्नई के खिलाफ भी हैदराबाद को जीत मिली है, तो हजारों हैदराबाद के फैंस अपने मुंह पर उंगली रखकर सीएसके फैंस को खामोश रहने के लिए बोल रहे थे।

विज्ञापन

हैदराबाद को हुआ तगड़ा फायदा

हजारों फैंस अपने मुंह पर उंगली रखकर सीएसके फैंस को चिढ़ा रहे थे। इसके कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस ने अपने मुंह पर उंगली रखी है। बता दें कि हैदराबाद ने इस एक जीत से प्वाइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगा ली है। इस मैच से पहले सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में सातवें स्थान पर थी, लेकिन अब 5वें स्थान पर पहुंच चुकी है। हैदराबाद ने गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले कमिंस की टीम ने मुंबई इंडियंस को भी करारी मात दी थी। दूसरी ओर चेन्नई को पहले तो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शिकस्त खानी पड़ी थी और अब हैदराबाद ने भी उन्हें धूल चटा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ