---विज्ञापन---

खेल angle-right

RR Vs RCB: विराट कोहली आज रचेंगे इतिहास? IPL में यह कारनामा करने वाले पहले क्रिकेटर बनेंगे

IPL 2024 के 19वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना RR से होगा। जयपुर में होने वाले इस मैच में विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं।

---विज्ञापन---

RR vs RCB: IPL 2024 के 19वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले में विराट कोहली इतिहास रच सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 34 रनों की दरकार है। विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह लक्ष्य आसान भी नजर आ रहा है। वह टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मुकाबलों में 2 फिफ्टी लगा चुके हैं।

IPL में विराट ने बनाए सबसे ज्यादा रन

विराट कोहली ने IPL में अब तक 241 मैच खेले हैं। इस दौरान 233 पारियों में उन्होंने 37.7 की औसत और 130.29 की स्ट्राइक रेट से 7466 रन बनाए है। लीग में विराट कोहली ने 52 फिफ्टी के साथ ही 7 सेंचुरी भी लगाई हैं। वह IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अगर आज विराट कोहली 34 रन बनाते हैं तो उन्हे IPL में 7500 रन पूरे हो जाएंगे। ऐसे में वह इंडियन प्रीमियर लीग में 7500 रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन जाएंगे।

---विज्ञापन---

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली: 7466 रन
शिखर धवन: 6755 रन
डेविड वॉर्नर: 6545 रन
रोहित शर्मा: 6280 रन
सुरेश रैना: 5528 रन

---विज्ञापन---

IPL 2024 में विराट का प्रदर्शन

IPL 2024 में अब तक विराट कोहली के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबलों में 67.67 की औसत और 140.97 की स्ट्राइक रेट से 203 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। कोहली ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले मैच में 20 गेंदों पर 21 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स के विरुद्ध दूसरे मैच में विराट ने 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ किंग कोहली ने 59 गेंदों पर नाबाद 83 रन की पारी खेली थी। साथ ही पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध विराट ने 22 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: T20 विश्व कप से पहले इस टीम की बढ़ी मुश्किलें, कप्तान सहित 2 खिलाड़ियों का हुआ एक्सीडेंट

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: CSK vs SRH: अपने ही जाल में फंसे पैट कमिंस! जडेजा के रन आउट पर छिड़ गया बड़ा विवाद

First published on: Apr 06, 2024 12:27 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola