T20 WC 2024: ब्रायन लारा ने चुनी परफेक्ट टीम, रिंकू-गिल का काटा पत्ता; अनकैप्ड खिलाड़ी किया शामिल

T20 World Cup 2024 Team India Squad: बीसीसीआई द्वारा टीम इंडिया का ऐलान करने से पहले अब वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर ब्रायन लारा ने 15 सदस्यीय टीम इंडिया का चयन किया है। जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या को शामिल किया है तो रिंकू और गिल को बाहर किया है।

t20 world cup 2024 Brian Lara team india squad

t20 world cup 2024 Brian Lara team india squad

T20 World Cup 2024 Team India Squad: टी20 विश्व कप 2024 को लेकर फैंस की नजरे सभी टीमों के स्क्वाड पर टिकी हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर सकती है। उससे पहले दुनियाभर के पूर्व क्रिकेटर विश्व कप के लिए अपनी-अपनी बेस्ट 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर रहे हैं। वहीं अब इस लिस्ट में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने भी अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। ब्रायन लारा ने अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम से हार्दिक पांड्या से लेकर शुभमन गिल और रिंकू सिंह को बाहर रखा है।

विज्ञापन

स्टार स्पोर्ट्स पर ब्रायन लारा ने बताई टीम

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने स्टार स्पोर्ट्स पर टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 खिलाड़ियों का स्क्वाड बताया है। स्टार स्पोर्ट्स पर जिसका पोस्टर भी शेयर किया गया है। अपनी टीम में लारा ने युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को मौका दिया है। अपनी टीम में लारा ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया है।

विज्ञापन

एक अनकैप्ड खिलाड़ी को भी दिया मौका

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कमाल की गेंदबाजी करने वाले युवा इनकैप्ड खिलाड़ी मयंक यादव को भी ब्रायन लारा ने अपनी भारतीय टीम में शामिल किया है। मयंक ने अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से आईपीएल में काफी इंप्रेस किया है।

विज्ञापन

इस सीजन मयंक ने सबसे तेज गति की गेंद भी डाली है। हालांकि पिछले कुछ मैचों से इंजरी के चलते मयंक टीम से बाहर चल रहे हैं लेकिन अभी भी मयंक टी20 विश्व कप 2024 के लिए टीम इंडिया में शामिल होने के दावेदार माने जा रहे हैं।

ब्रायन लारा द्वारा चुनी गई टीम इंडिया

रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, संदीप शर्मा, मयंक यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ