T20 WC 2024: ना अच्छा खाना...ना ट्रेनिंग की सुविधा, USA में कैसे बीत रहे टीम इंडिया के दिन

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम विश्व कप 2024 के लिए यूएसए पहुंची है। लेकिन यहां मिल रही सुविधाओं से टीम इंडिया बिलकुल भी खुश नहीं है। चलिए आपको बताते हैं यहां टीम इंडिया के दिन कैसे बीत रहे हैं।

T20 World Cup 2024 BCCI Team India USA Training Facilities

टीम इंडिया।

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से पहले यूएसए में प्रैक्टिस कर रही है। टीम इंडिया 25 मई को ही यूएसए के लिए रवाना हो गई थी। टीम के साथ हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और विराट कोहली नहीं गए थे, लेकिन बाद में हार्दिक और संजू ने भी टीम को ज्वाइन कर लिया है। इसके अलावा विराट कोहली भी यूएसए के लिए रवाना हो चुके हैं। कल यानी 1 जून को भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलना है। इस बीच टीम इंडिया की ओर से चौंकाने वाला खुलासा किया गया है। भारतीय टीम ने कहा कि यूएसए में उन्हें प्रैक्टिस करने के लिए अच्छी सुविधा नहीं मिल पा रही है और ना ही अच्छा खाना मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नासाऊ काउंटी में खेला जाएगा वॉर्मअप मैच

भारतीय टीम को लेकर ये खुलासा एक रिपोर्ट में किया गया है। यह रिपोर्ट न्यूज 18 की है, जिसके मुताबिक भारतीय टीम यूएसए में मिल रही सुविधाओं से खुश नहीं है। यूएसए में भारतीय टीम को ना ही तो ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधा मिल रही है और ना ही अच्छा खाना मिल रहा है। इससे भारत के खिलाड़ी काफी परेशान हो रहे हैं। बता दें कि भारतीय टीम यूएसए के नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच खेलने वाली है, इसी को लेकर टीम इंडिया प्रैक्टिस कर रही है, लेकिन यहां प्रैक्टिस के लिए सुविधा नहीं दिया जा रहा है। टीम की ओर से इसके लिए शिकायत भी की गई है।

विज्ञापन

कैंटियाग पार्क में कर रही प्रैक्टिस

भारतीय टीम को वॉर्मअप मैच से पहले प्रैक्टिस करने के लिए नासाऊ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक कैंटियाग पार्क मिला है। बता दें कि अमेरिका में पहली बार आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है, टीम इंडिया को उम्मीद थी कि यहां प्रैक्टिस के लिए अच्छी सुविधा दी जाएगी, लेकिन अब टीम इंडिया ने खुद इसकी शिकायत की है। भारत को विश्व कप का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। इसके बाद दूसरा मुकाबला 9 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला न्यूयॉर्क के आइजनहावर पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ