'सुपरस्टार होने से कुछ नहीं होता है', T20 WC से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी चेतावनी

T20 World Cup 2024: भारतीय टीम विश्व कप के चैलेंज के लिए पूरी तरह तैयार है। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टीम इंडिया को विश्व कप से पहले बड़ी चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि टीम इंडिया के पास कितने सुपरस्टार हैं।

T20 World Cup 2024 Brian Lara Warn Team India Rohit Sharma

राहुल द्रविड़ और रोहित शर्मा।

T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप को लेकर सभी टीमें जोरों-शोरों से तैयारियों में लगी है। विश्व कप का आगाज 2 जून से होने वाला है। आईसीसी वनडे विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल में तो पहुंच गई, लेकिन यहां ऑस्ट्रेलिया के हाथों शिकस्त खानी पड़ी, जिसके कारण टीम इंडिया ट्रॉफी जीतने से एक कदम दूर रह गई। ऐसे में भारतीय टीम के करोड़ों फैंस को भी इसी बात की चिंता सता रही है कि कहीं फिर से भारतीय टीम वही गलती ना कर दे, जो वनडे विश्व कप में हुई थी। इस कड़ी में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने टीम इंडिया को बड़ी चेतावनी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘नॉकआउट मैचों के लिए कितनी तैयार टीम इंडिया’

ब्रायन लारा से जब भारतीय टीम के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि भारतीय टीम की तैयारी वैसे तो अच्छी होती है, लेकिन फाइनल के लिए टीम इंडिया की तैयारी अच्छी नहीं होती है। वनडे विश्व कप में भी भारत फाइनल में पहुंच गया था, लेकिन फिर ऑस्ट्रेलिया के सामने शिकस्त खानी पड़ी थी। ऐसे में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि टीम इंडिया के पास कितने सुपरस्टार हैं, यहां जरूरी यह है कि टीम इंडिया नॉकआउट मैचों के लिए कितने तैयार हैं। मुझे भरोसा है कि भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ अपनी टीम को एक साथ लाएंगे और विश्व कप जीतने का शानदार प्लान बनाएंगे।

विज्ञापन

सबसे बेस्ट कॉम्बिनेशन पर टीम इंडिया की नजर

बता दें कि भारतीय टीम विश्व कप खेलने के लिए USA पहुंच चुकी है। 1 जून को यानी कल भारतीय टीम को विश्व कप से पहले एकमात्र वॉर्मअप मैच खेलना है। यह मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलना है। टीम इंडिया किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान पर खेलने उतरती है, यह भी देखने वाली बात होगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम के लिए जो स्क्वाड जारी किया है, वह काफी शानदार है। ऐसे में उन 15 खिलाड़ियों में से किन 4 खिलाड़ियों को बाहर किया जाए, यह भी बड़ा सवाल होने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ