---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘धोनी को कभी संन्यास नहीं लेना चाहिए, सुनील गावस्कर ने माही पर कसा तंज

Sunil Gavaskar Tease MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी कब संन्यास लेंगे यह बड़ा सवाल बना हुआ है। इस बीच भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धोनी को लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि धोनी को कभी संन्यास नहीं लेना चाहिए।

---विज्ञापन---

Sunil Gavaskar Tease MS Dhoni: कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ ही आईपीएल 2024 का समापन हो चुका है। आईपीएल 2024 के बाद करोड़ों फैंस के मन में एक सवाल उठ रहे हैं कि चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से संन्यास कब लेंगे। इसको लेकर भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने माही पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि धोनी को कभी भी आईपीएल से संन्यास नहीं लेना चाहिए। बता दें कि माही सीएसके को 5 आईपीएल ट्रॉफी जीता चुके हैं। आईपीएल सीजन 17 में धोनी ने कप्तानी भी छोड़ दी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने यह जिम्मेदारी रुतुराज गायकवाड़ को सौंप दी।


ये भी पढ़ें:- ‘सुपरस्टार होने से कुछ नहीं होता है’, T20 WC से पहले टीम इंडिया को मिली बड़ी चेतावनी

‘BCCI भी धोनी को नहीं रोक पाएगा’

आईपीएल 2024 चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन अच्छा नहीं रहा, सीएसके प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तक नहीं कर सकी। अगर सीएसके इस साल ट्रॉफी जीत जाती, फिर तो धोनी का संन्यास लेना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन चेन्नई की हार के बाद भी जब धोनी ने संन्यास नहीं लिया, तो फैंस के मन में फिर से सवाल उठने लगे हैं कि माही अभी भी संन्यास लेंगे या फिर नहीं। इस कड़ी में भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धोनी पर तंज कसा है। उन्होंने धोनी को लेकर कहा कि धोनी को आईपीएल से कभी संन्यास नहीं लेना चाहिए। धोनी को बस खेलना छोड़ देना चाहिए। धोनी जब चाहें खेलने आ जाएं, जब चाहें खेलना छोड़ दें। बीसीसीआई भी धोनी को नहीं रोक पाएगा, क्योंकि वह संन्यास नहीं लेगा।

---विज्ञापन---


ये भी पढ़ें:- Exclusive: अर्शदीप हो सकते हैं नंबर वन गेंदबाज, बस करने होंगे ये 2 काम, पाकिस्तानी दिग्गज ने दी सलाह

तीसरी सबसे सफल टीम केकेआर

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल की तीसरी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। सबसे अधिक आईपीएल ट्रॉफी जीतने के मामले में कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे स्थान पर है। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के पास सबसे अधिक 5-5 ट्रॉफी है। वहीं, कोलकाता 3 आईपीएल ट्रॉफी के साथ तीसरे स्थान पर है। इससे पहले केकेआर ने पहली ट्रॉफी आईपीएल 2012 में जीती थी, इसके बाद दूसरी ट्रॉफी आईपीएल 2014 में जीती थी। अब केकेआर ने आईपीएल 2024 में तीसरी ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

---विज्ञापन---

First published on: May 31, 2024 09:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola