T20 World Cup 2024: टीम इंडिया टी-20 वर्ल्ड कप के लिए तैयार हो चुकी है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी अमेरिका पहुंच चुके हैं। वे प्रैक्टिस में जुटे हुए हैं। क्रिकेट के इस महाकुंभ को लेकर फैंस के बीच भी जबर्दस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक वीडियो शेयर कर भारतीय फैंस को एकजुट करने का प्रयास किया है।
बीसीसीआई ने शेयर किया ऋषभ पंत का वीडियो
बीसीसीआई ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें ऋषभ पंत दिखाई दे रहे हैं। ऋषभ इस वीडियो में कहते हुए सुने जा सकते हैं- ”उस दिन से आज तक एक कसक अभी बाकी है। दिल के उस कोने में एक धड़क अभी बाकी है। अपने कदमों पर तो खड़ा हो गया, लेकिन इंडिया के लिए अभी खड़ा होना बाकी है।”
7:52 पर होगा राष्ट्रगान
इसके बाद बीसीसीआई की ओर से फैंस से अपील की जाती है कि वे शाम 7:52 बजे राष्ट्रगान के लिए खड़े हों। भारत-आयरलैंड के बीच 5 जून को होने वाले मुकाबले में टॉस इसी समय होगा। आपको बता दें कि भारतीय टीम के मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से खेले जाएंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: बदल गए नियम…दो-तीन नहीं, जीतने पड़ सकते हैं 7 मैच, जानें सेमीफाइनल का समीकरण
डेढ़ साल बाद इंटरनेशनल मैच खेलेंगे ऋषभ पंत
गौरतलब है कि ऋषभ पंत डेढ़ साल बाद इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे। उन्होंने अपना आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर 2022 में खेला था। भारत के न्यूजीलैंड टूर पर पंत ने 3 नवंबर को नेपियर में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला। इस मुकाबले में उन्होंने ओपनिंग की थी, लेकिन वह 5 गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि ये मैच टाई रहा था।
बांग्लादेश टूर पर खेली दमदार पारी
पंत को दिसंबर 2022 में भारत के बांग्लादेश टूर पर भी चुना गया था। दूसरे टेस्ट में पंत ने 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। आपको बता दें कि 30 दिसंबर 2022 को ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ था। उन्हें इस एक्सीडेंट में गहरी चोट आईं थीं। पंत ने इसके बाद इस सीजन आईपीएल में वापसी की थी। अब न केवल पूरी तरह फिट हैं, बल्कि वर्ल्ड कप जीतने के लिए भी बेकरार नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर-जय शाह के बीच क्या हुई बात? सामने आई डिटेल
ये भी पढ़ें: Head Coach: ना गंभीर, ना फ्लेमिंग…विराट कोहली से जुड़े खास शख्स ने धोनी पर जताया भरोसा
ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह की इंस्टा स्टोरी वायरल, राफा हमले पर किया पोस्ट
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वार्मअप मैच ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, ग्रुप A की टीम ने नेपाल को रौंदा
ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या-नताशा स्टेनकोविक के दोस्त का बड़ा खुलासा, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी
संबंधित खबरें
दूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
22 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
35 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines