T20 Word Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लगातार कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। टूर्नामेंट में सुपर-8 का रोमांच भी अपने चरम पर पहुंच गया है। अब महज 6 मैचों के बाद टी20 क्रिकेट को अपना नया चैंपियन मिल जाएगा। इस खिताब की दौड़ में भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, बांग्लादेश, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और USA के बीच लड़ाई है। इन्हीं टीमों में से एक टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 का चैंपियन बनेंगी। इस बीच टूर्नामेंट का 48वां मैच ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने एक कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। जो अब तक कोई भी गेंदबाज नहीं कर सका था।
कौन सा रिकॉर्ड किया कायम
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज पैट कमिंस ने लगातार 2 मैचों में हैट्रिक विकेट ली है। टी20 क्रिकेट के इंटरनेशनल मैचों में ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले गेंदबाज बन चुके हैं। पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक ली थी। इसके बाद उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भी हैट्रिक लेकर ये कीर्तिमान अपने नाम किया है। पैट कमिंस ने बांग्लादेश के खिलाफ 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए थे। इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ भी पैट कमिंस ने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए। दोनों ही मैचों में पैट कमिंस ने हैट्रिक पूरी की।
बांग्लादेश की तोड़ी कमर
पैट कमिंस ने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 करिअर की पहली हैट्रिक ली थी। उन्होंने 17.5 ओवर में महमूदुल्लाह को बोल्ड मारकर पहली विकेट ली थी। ओवर की आखिरी गेंद पर कमिंस ने मेहदी हसन को कैच आउट कराया। अगले ओवर की पहली ही गेंद पर कमिंस ने तौहीद ह्रदय को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की। तौहीद 40 रन बनाकर खेल रहे थे। कमिंस की इस हैट्रिक से बांग्लादेश की कमर टूट गई और वह 20 ओवर में 140 रन ही बना सकी थी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ‘क्या कर रहा है यार, आड़ा मारने दे ना..’ रोहित शर्मा की फिर Viral हुई स्टंप माइक रिकॉर्डिंग
अफगानिस्तान की तोड़ी उम्मीद
पैट कमिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक लेकर उसके बड़े स्कोर बनाने के अरमानों पर फेर दिया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान और रहमानुल्लाह गुरबाज ने शतकीय साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अफगानिस्तान के विकेटों की झड़ी लगा दी। पैट कमिंस ने इस मैच में 4 ओवर किए और 28 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। ये तीनों विकेट उन्होंने लगातार 3 गेंदों पर लिए। कमिंस ने इस हैट्रिक में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान, करीम जनात और गुलाबदीन का विकेट हासिल किया।
टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज
1. ब्रेट ली (ऑस्ट्रेलिया) – बांग्लादेश – 2007
2. कर्टिनस कैंपर (ऑयरलैंड) – नीदरलैंड – 2021
3. वानिंदु हसरंका (श्रीलंका) – साउथ अफ्रीका) – 2021
4. कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका) – इंग्लैंड – 2021
5. कार्तिक मयप्पन (UAE) – श्रीलंका – 2022
6. जोशुआ लिटिल (आयरलैंड) – न्यूजीलैंड – 2022
7. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – बांग्लादेश – 2024
8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया) – अफगानिस्तान – 2024
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: टीम इंडिया की जीत ने बदल दिया सेमीफाइनल का समीकरण, 2 टीमों पर मंडराया खतरा
टी20 क्रिकेट में 2 हैट्रिक लेने वाले गेदंबाज
1. लसिथ मलिंगा (श्रीलंका)
2. टिम साउथी (न्यूजीलैंड)
3. वसीम अब्बास (माल्टा)
4. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)
ये भी पढ़ें:- Video: ऑस्ट्रेलिया मैच से पहले जान लें सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
6 hrs agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
7 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
8 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
16 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
17 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
17 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
17 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
18 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
18 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines