T20 World Cup 2024 Australia Team: टी20 विश्व कप के लिए अब ऑस्ट्रेलिया टीम फाइनल हो चुकी है। टूर्नामेंट के लिए टीम के 15 सदस्य स्क्वाड का ऐलान पहले ही हो चुका था। अब टीम को अंतिम रूप मिल चुका है। अब रिजर्व खिलाड़ियों के रूप में जेक-फ्रेजर मैकगर्क और ऑलराउंडर मैट शॉर्ट को शामिल किया है। इससे पहले जब ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्य टीम का ऐलान किया था तब जेक-फ्रेजर का नाम कहीं नहीं था।
आईपीएल में किया शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलियाई युवा विस्फोटक बल्लेबाज जेक-फ्रेजर को इस बार आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेलते हुए देखा गया। शुरुआती कुछ मैचों में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स के स्टार ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होकर बाहर हो गए थे, जिसके बाद जेक-फ्रेजर को टीम में खेलना का मौका मिला।
अपने पहले ही मैच से फ्रेजर ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस को काफी इंप्रेस किया। जिसके बाद उनका नाम विश्व कप के लिए टीम में नहीं होने के चलते काफी हैरानी भी हुई थी। लेकिन अब उनको 15 सदस्यीय टीम में भले ही मौका न दिया गया पर रिजर्व खिलाड़ी के रूप में अब उनको शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें:- KKR vs SRH: कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम, क्या बारिश बिगाड़ेगी मैच? सामने आई डिटेल
जेक-फ्रेजर को इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से अपना आईपीएल डेब्यू करने का मौका मिला था। जिसको उन्होंने दोनों हाथों से भुनाया। इस सीजन जेक-फ्रेजर ने 9 मुकाबले खेले। जिसमें उन्होंने 234 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए। इस दौरान जेक ने 4 अर्धशतक भी जड़े। इसके अलावा जेक के बल्ले से 32 चौके 28 छक्के लगाए। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने का फायदा अब जेक को मिला है।
ऑस्ट्रेलिया की अंतिम विश्व कप टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम जैम्पा।
रिजर्व खिलाड़ी: जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मैट शॉर्ट
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: क्या हैं Playoffs के नियम? क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर से पहले जान लें पूरी डिटेल
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RCB या RR, कौन जीतेगा एलिमिनेटर? अंबाती रायडू की पसंद से फैंस हैरान
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
22 mins agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
1 hr ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
2 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
4 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
4 hrs agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines