MI vs RCB: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, विल जैक्स ने किया डेब्यू

IPL 2024 के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

MI vs RCB Live Toss Update Mumbai Indians Royal Challengers Bengaluru

हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस।

MI vs RCB Toss Update: IPL 2024 के 25वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु से हो रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। टूर्नामेंट में दोनों ही टीमों ने अब तक 1-1 मैच जीता है। ऐसे में दोनों ही टीमों को दूसरी जीत की तलाश है। पहले 3 मैच हारने के बाद मुंबई इंडियंस ने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हराया था। दूसरी ओर RCB को 5 में से सिर्फ 4 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है।

विज्ञापन

विल जैक्स ने किया डेब्यू

रॉयल चैलेंजर्स की ओर से विल जैक्स ने IPL डेब्यू किया है। उन्होंने लीग में अब तक एक भी मैच नहीं खेला है। विराट कोहली ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी। टी20 इंटरनेशनल में जैक्स के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 11 मुकाबलों में 16.45 की औसत और 149.58 की स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कोई भी अर्धशतक नहीं लगाया है। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 40 रन है।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशाक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: सुयश प्रभुदेसाई, सौरव चौहान, स्वप्निल सिंह, राजन कुमार, कर्ण शर्मा।
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ