T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 का 14वां मुकाबला काफी कमाल का रहा है। यह मैच अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें राशिद खान की टीम अफगानिस्तान ने एकतरफा जीत हासिल कर ली है। यह इस विश्व कप का दूसरा बड़ा उलटफेर है। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था, अब अफगानिस्तान ने कीवी टीम को हराकर जोरदार झटका दिया है। किसी ने नहीं सोचा होगा कि अफगानिस्तान कीवी टीम को हराने में कामयाब रहेगी, लेकिन इस मैच में अफगानिस्तान ने 84 रनों से जीत दर्ज कर ली है। खास बात है कि अफगानिस्तान ने इस मैच में कीवी टीम को सिर्फ 75 रनों पर ऑल आउट कर दिया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विराट को ओपनिंग कराकर भारत ने कर दी गलती, पाकिस्तान से आया संदेश
रहमानुल्लाह गुरबाज ने खेली आतिशी पारी
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी औ स्कोर बोर्ड पर 159 रन टांग दिए। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने सिर्फ 56 गेंदों में शानदार 80 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के जड़े। इसके अलावा इब्राहीम जदरान ने भी शानदार 44 रनों की पारी खेली। इस तरह अफगानिस्तान ने कीवी टीम के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा था। एक पल के लिए ऐसा लगा कि कीवी टीम इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी, क्योंकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी में गहराई है। लेकिन 160 रन चेज करने उतरी कीवी टीम सिर्फ 75 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई और इस मैच को 84 रनों से गंवा दिया।
ये भी पढ़ें:- Rohit की फिटनेस पर आया फाइनल अपडेट, PAK के खिलाफ मैच से पहले फैंस की बढ़ी टेंशन?
कीवी टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप
न्यूजीलैंड की टीम बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी और पहली ही गेंद पर फिन एलन का विकेट गंवा दिया। इसके बाद भी कीवी टीम एक के बाद एक विकेट गंवाते चली गई। केन विलियमसन की कप्तानी में न्यूजीलैंड की यह हार बहुत बड़ी हार है। न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने सर्वाधिक 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा मैट हैनरी ने 12 रन बनाए। इन दो बल्लेबाजों को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक भी नहीं छू पाया और एक के बाद एक अपना विकेट गंवाते चले गए। दो कीवी बल्लेबाज शून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं। अफगानिस्तान की यह जीत बहुत बड़ी जीत है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
7 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
7 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines