T20 World Cup 2024 AFG Vs UGA: टी20 विश्व कप में आज 5वां मुकाबला अफगानिस्तान और युगांडा के बीच खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान टीम ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। जीत के साथ अफगानिस्तान ने अपने विश्व कप अभियान की शुरूआत की है। अपने शानदार प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने संकेत दे दिए हैं कि इस बार फिर से वो बड़ी से बड़ी टीमों की टेंशन बढ़ाने के लिए तैयार है।
125 रन से की जीत दर्ज
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए गुरबाज ने सबसे ज्यादा 76 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में गुरबाज ने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। इसके अलावा इब्राहिम जादरान ने 70 रन बनाए। अपनी पारी में इब्राहिम ने 9 चौके और एक छक्का लगाया। वहीं 184 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की टीम 16 ओवर में महज 58 रनों पर ही ढेर हो गई थी और अफगानिस्तान ने 125 रनों से इस मैच को जीत लिया।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ओपनिंग से लेकर मिडिल ऑर्डर तक में होंगे बदलाव! Playing 11 लगभग तय
ये खिलाड़ी बने जीत के हीरों
अफगानिस्तान की जीत में फजलहक फारूकी से लेकर गुरबाज, राशिद खान और इब्राहिम जादरान जैसे खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई है। अफगानिस्तान की तरफ से मैच में कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली है। अफगानिस्तान की तरफ से गेंदबाजी करते हुए फजलहक फारूकी ने 4 ओवर में महज 9 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसके अलावा कप्तान राशिद खान ने 2, नवीन उल हक ने 2 और मुजीब ने एक विकेट हासिल किया। फजलहक फारूकी को शानदार प्रदर्शन करने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
टी20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान की ये दूसरी सबसे बड़ी जीत है। तो वहीं विश्व कप में पहली सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को साल 2021 में 130 रनों से हराया था।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: विश्व कप इतिहास में पहली बार विजेता टीम को मिलेगी इतनी प्राइज मनी
ये भी पढ़ें:- SA Vs SL: विश्व कप में ऐसा हुआ पहली बार, मैच में बन गया एक अनोखा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
22 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
29 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines