T20 World Cup 2024 AFG vs BAN: टी20 विश्व कप के सुपर-8 में आज आखिरी मुकाबला अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। इस मैच पर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के अलावा ऑस्ट्रेलियाई फैंस की भी नजरें टिकी हैं। अगर अफगानिस्तान इस मैच को जीत लेती है तो ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश दोनों बाहर हो जाएगी लेकिन अगर बांग्लादेश इस मैच को जीत जाती है तो ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं एक खास समीकरण ऐसा भी बन रहा है जो बांग्लादेश की जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया को भी बाहर का रास्ता दिखा सकता है।
बांग्लादेश की जीत से भी बाहर होगी ऑस्ट्रेलिया
अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में महज 115 रन बनाए हैं। ऐसे में अगर बांग्लादेश इस मैच को जीत लेती है तो ऑस्ट्रेलिया आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: सेमीफाइनल को लेकर रोहित के इरादे साफ, अब इंग्लैंड की खैर नहीं
वहीं दूसरी तरफ अगर बांग्लादेश 116 रन के टारगेट को 12 ओवर में हासिल कर लेती है तो फिर अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही विश्व कप से बाहर हो जाएगी। 12 ओवर में मैच जीतने के बाद बांग्लादेश के भी 2 अंक हो जाएंगे लेकिन बांग्लादेश का नेट रनरेट ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान दोनों से बेहतर हो जाएगा और टीम सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।
अफगानिस्तान पर मंडराया हार का खतरा
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 115 रन बनाए। खबर लिखे जाने तक बारिश के चलते मैच रोक दिया गया था और बांग्लादेश ने 3.2 ओवर में 3 विकेट खोकर 31 रन बना लिए थे। अफगानिस्तान की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज गुरबाज ने 43 रनों की पारी खेली। हालांकि ये गुरबाज की काफी धीमी पारी थी। 43 रन बनाने के लिए गुरबाज ने 55 गेंदों का सामना किया। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाजों ने काफी कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। बांग्लादेश की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिशद ने 4 ओवर में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: AUS, BAN, AFG तीनों ही इस तरह कर सकते हैं सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई, समझें समीकरण
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: सीधे फाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, सामने आया गजब समीकरण
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
30 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
52 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines