T20 WC 2024: सेमीफाइनल को लेकर रोहित के इरादे साफ, अब इंग्लैंड की खैर नहीं

T20 World Cup 2024 Semi Final: सुपर-8 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई। अब टीम इंडिया का सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला होगा। इस सेमीफाइनल को लेकर रोहित ने बड़ा बयान दिया है।

rohit sharma

rohit sharma

T20 World Cup 2024 Semi Final: टीम इंडिया ने अपने आखिरी सुपर-8 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 24 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला इंग्लैंड के साथ होगा। अभी तक इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया एक भी मैच नहीं हारी है। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। वहीं सेमीफाइनल को लेकर टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने भी अपने इरादे साफ कर दिए है।

सभी को खुलकर खेलने की दी हिदायत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतने क बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि एक टीम के रूप में हमने काफी शानदार प्रदर्शन किया। जो हम करना चाहते थे हमने वो सब किया। जिससे टीम को अच्छा आत्मविश्वास मिला है। सेमीफाइनल में हम कुछ अलग नहीं करना चाहते, हमें समझना होगा कि हर खिलाड़ी को क्या करना है कैसे प्रदर्शन करना है। सभी को खुलकर खेलना है आगे क्या होगा इसके बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। हम विपक्षी टीम के बारे में बिल्कुल नहीं सोच रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। इंग्लैंड के साथ एक अच्छा मैच होने वाला है और एक टीम के रूप में इस मैच में भी हमारे लिए कुछ नहीं बदलेगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफी रोहित ने खेली थी धमाकेदार पारी

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की कप्तान रोहित शर्मा ने जमकर पिटाई की थी। मिचेल स्टार्क जैसे ऑस्ट्रेलिया के सबसे सीनियर और खतरनाक गेंदबाज को भी इस मैच में रोहित ने नहीं छोड़ा था। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए हिटमैन ने महज 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान रोहित ने 7 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए थे। जिसके चलते टीम 200 रन से ज्यादा का स्कोर बना पाई थी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ