T20 WC 2024 में इन 2 स्टार खिलाड़ियों को न लेकर क्या टीम इंडिया ने कर दी भूल?

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 के बीच विश्व कप को लेकर टीम इंडिया का ऐलान हुआ। आईपीएल में कमाल का प्रदर्शन करने वाले 2 खिलाड़ियों को टीम में चुना नहीं गया है, जिसके बाद फैंस को लग रहा है भारतीय टीम ने इन खिलाड़ियों को न लेकर भूल कर दी।

ipl 2024 srh vs rr

ipl 2024 srh vs rr Sunrisers Hyderabad won

T20 World Cup 2024: आईपीएल 2024 को अपनी दो फाइनलिस्ट टीमें मिल चुकी हैं। 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच सीजन-17 का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है। सीजन-17 में कई भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। कुछ खिलाड़ियों को इसका फायदा मिला है क्योंकि बीसीसीआई ने उनको टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में चुना है। वहीं एक-दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिनको शानदार प्रदर्शन करने बावजूद भी टीम इंडिया में चुना नहीं गया।

विज्ञापन

हालांकि फैंस को भी उम्मीद थी कि इन खिलाड़ियों को टीम में चुना जा सकता है। सनराइजर्स हैदराबाद टीम के दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने इस सीजन कमाल का प्रदर्शन किया है लेकिन फिर भी इनको टीम में मौका नहीं मिला। जिसके बाद फैंस को लग रहा है इन खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल न करके टीम इंडिया ने भूल कर दी है।

विज्ञापन

1. अभिषेक शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा इस सीजन अलग ही अंदाज में दिखे। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से अभिषेक ने फैंस को काफी प्रभावित किया है। टीम को तेज शुरुआत दिलाने और बड़ा स्कोर खड़ा करने में अभिषेक ने अहम भूमिका निभाई है। अभिषेक अभी तक इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बल्ले से 42 छक्के निकल चुके हैं।

विज्ञापन

इसके अलावा अभी तक 15 मैचों में अभिषेक 207 के स्ट्राइक रेट से 482 रन बना चुके हैं। क्वालिफायर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भले ही अभिषेक ने बल्लेबाजी में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने 2 विकेट लेकर टीम को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में बावजूद इसके उनको टीम में शामिल नहीं किया गया, जिससे फैंस जरूर मायूस हुए।

विज्ञापन

2. टी नटराजन

सनराइजर्स हैदराबाद के दूसरे खिलाड़ी बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन ने भी अपनी कमाल की गेंदबाजी से काफी इंप्रेस किया है। इस सीजन में नटराजन अभी तक 13 मैचों में 19 विकेट ले चुके हैं। अपनी यॉर्कर और बाउंसर से इस सीजन नटराजन ने बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। राजस्थान के खिलाफ क्वालिफायर 2 में नटराजन ने 3 ओवर में महज 13 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ