IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2 Rajasthan Lost Shahbaz Ahmed Impact Player

SRH vs RR: आसानी से जीत सकती थी राजस्थान, आईपीएल के एक नियम के कारण मिल गई हार

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्त खानी पड़ी है। लेकिन आपको बता दें कि राजस्थान इस मैच को आसानी से जीत सकता था, लेकिन एक नियम के कारण उसे शिकस्त खानी पड़ी है।

IPL 2024 SRH vs RR Qualifier 2: आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालीफायर में राजस्थान रॉयल्स को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों शिकस्त खानी पड़ी है। इस हार के साथ ही राजस्थान के लिए ट्रॉफी की रेस यहीं खत्म हो गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ फाइनल खेलेगी। आईपीएल 2024 के पहले हाफ तक राजस्थान रॉयल्स ने अंकतालिका पर अपना दबदबा कायम रखा था, लेकिन अब वह ट्रॉफी की रेस से ही बाहर हो गई है। जब हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 बनाया, तो लगा कि राजस्थान के लिए यह लक्ष्य आसान होगा, लेकिन राजस्थान को एक नियम के कारण शिकस्त खानी पड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस नियम ने पलट दिया मैच का पासा

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान के सामने जीत के लिए 176 रनों का आसान लक्ष्य रखा था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स इसे हासिल नहीं कर सकी। राजस्थान को जिस नियम के कारण हार का सामना करना पड़ा, वह नियम इम्पैक्ट प्लेयर रुल है। हैदराबाद के एक खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ दी, जो टॉस के दौरान हैदराबाद की टीम के हिस्सा नहीं थे। हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बाद में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर शाहबाज अहमद को टीम में शामिल कर लिया। खिलाड़ी ने ना सिर्फ बल्लेबाजी में साथ दिया, बल्कि गेंदबाजी से राजस्थान के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी, इस कारण से उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। अगर आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम नहीं होता, तो शायद यह मैच राजस्थान के नाम होता।

इस वीडियो में देखें खिलाड़ी का प्रदर्शन कैसा रहा…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ