हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

T20 WC 2024: आरोन जोन्स को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं दिया भाव, अब IPL के लिए ठोकी दावेदारी

Aaron Jones USA vs Canada: T20 World Cup 2024 के पहले मैच में अमेरिका के खिलाड़ी आरोन जोंस ने ऐतिहासिक पारी खेली। जोंस ने 40 गेंदों में 4 चौके-10 छक्के ठोक नाबाद 94 रन जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई।

विज्ञापन
Aaron Jones

Aaron Jones USA vs Canada: अमेरिका के खिलाड़ी आरोन जोन्स ने T20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में वो कारनामा किया कि दुनिया देखती ही रह गई। कनाडा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरोन चौथे नंबर पर उतरे। उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 4 चौके-10 छक्के ठोक 235.00 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 94 रन ठोक डाले। इस आतिशी पारी के साथ उन्होंने अपनी टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी। आरोन ने तूफानी पारी से क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी भी की। खास बात यह है कि इस तूफानी बल्लेबाज को अमेरिका में खेली जाने वाली मेजर क्रिकेट लीग (MLC) में इस बार किसी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया था। अब उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग IPL के लिए भी दावेदारी ठोक दी है।

सिएटल ऑर्कस  के लिए खेले थे आरोन जोंस

आरोन जोन्स मेजर लीग क्रिकेट के उद्घाटन सत्र में सिएटल ऑर्कस टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें इस साल एमएलसी ड्राफ्ट में रिलीज कर दिया गया। इसके बाद किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें भाव नहीं दिया। हालांकि अब 16 जून को होने वाले अतिरिक्त ड्राफ्ट में उनके चयन की उम्मीद की जा रही है। टीम की ओर से उन्हें रिलीज करने के बाद टी-20 इंटरनेशनल टीम में उनकी जगह पर भी सवाल बना हुआ था, लेकिन अब उन्होंने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

क्या आईपीएल में होगा चयन? 

आरोन के इस तूफानी प्रदर्शन के बाद फैंस उन्हें आईपीएल में देखना चाहते हैं। कई फैंस सोशल मीडिया पर आरोन के समर्थन में आ गए हैं। उनका कहना है कि इस प्रतिभावान खिलाड़ी को आईपीएल जैसे मंच पर भी मौका दिया जाना चाहिए।

मेरी पारी लोगों की आंखें खोलेगी

आरोन जोन्स ने कनाडा के खिलाफ मैच में ऐतिहासिक पारी खेलने के बाद कहा- जब मुझे मेजर लीग में नहीं चुना गया तो मैंने इसे सहज भाव से लिया। मेरा मानना था कि ये मेरी यात्रा का एक हिस्सा है। उम्मीद है कि आज रात की पारी उन लोगों की आंखें खोलेगी, जो मुझे या यूएसए क्रिकेट को नहीं पहचानते। हमारे यहां एक से एक टैलेंटेड खिलाड़ी है और हम वर्ल्ड लेवल पर खेलने के लिए तैयार हैं। मैं हर स्तर पर प्रदर्शन कर सकता हूं।

आपको बता दें कि यूएसए की क्रिकेट लीग एमएलसी में ज्यादातर टीमों का स्वामित्व भारतीय फ्रेंचाइजी के पास है। मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने इसमें निवेश कर रखा है। इसमें कई पूर्व भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें: IND-PAK मैच से पहले राहुल द्रविड़ की बढ़ी टेंशन, कई भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं चोटिल 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 5 जून को WC का पहला मैच खेलेगा भारत, बारिश से रद्द हुआ मैच…तो किसे होगा फायदा 

ये भी पढ़ें: IND Vs BAN: वार्मअप मैच में स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, ओपनिंग मैच से हो सकता बाहर 

ये भी पढ़ें: KKR के स्टार खिलाड़ी ने रचाई शादी, सामने आई कपल की पहली तस्वीर 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ट्रोलिंग और आलोचनाओं पर हार्दिक पांड्या ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें