T20 World Cup 2024 IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज रात भारत का मुकाबला मेजबान अमेरिकी टीम से होगा। भारत और यूएसए दोनों ही टीमें ये मैच जीतकर सुपर-8 में अपनी एंट्री सुनिश्चित करना चाहेंगी। भारतीय टीम के प्रदर्शन के लिहाज से ये मुकाबला बेहद आसान है। लेकिन मेजबान यूएसए की टीम ने जिस तरह से अपने पहले दो मैचों में प्रदर्शन किया है। उससे यूएसए की टीम को भारतीय टीम हल्के में लेने की गलती बिल्कुल भी नहीं करेगी। भारत इस मैच को जीतकर सुपर-8 में एंट्री करने के साथ ही अपना लय भी बरकरार रखने की कोशिश करेगा। भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला भले ही आसान हो, लेकिन यूएसए की टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम को चुनौती भी दे सकते हैं। आइये जानते हैं यूएसए की टीम में ऐसे 5 खिलाड़ी कौन हैं, जो भारतीय टीम को झटका दे सकते हैं।
मोनांक पटेल
मोनांक पटेल यूएसए टीम के कप्तान हैं। वह भारतीय मूल के अमेरिकी खिलाड़ी हैं। उनका जन्म गुजरात के आणंद जिले में हुआ था। मोनांक पटेल ने अमेरिकी टीम का नेतृत्व करते हुए इस टूर्नामेंट में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। मोनांक ने कनाडा के खिलाफ 16 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 38 गेंद पर 50 रन बनाकर टीम की जीत में भी अहम भूमिका निभाई है। मोनांक पटेल के करिअर की बात की जाए तो उन्होंने कुल 27 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 129.67 के स्ट्राइक रेट से 507 रन बनाए हैं। इसमें उनके 3 अर्धशतक भी शामिल हैं। मोनांक पटेल जिस लय के साथ खेल रहे हैं, वो भारतीय टीम के खिलाफ भी यूएसए को एक अच्छा स्कोर बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
एरॉन जोन्स
एरॉन जोन्स अमेरिका के बारबाडोस के रहने वाले हैं। इन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी प्रदर्शन से गहरी छाप छोड़ी है। एरॉन ने कनाडा के खिलाफ 40 गेंद पर 94 रन की पारी और पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंद पर 36 रन की पारी खेल अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं। वह दोनों ही बार नॉट आउट रहे हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए आने वाले एरॉन जोन्स टीम का स्कोर तेज गति के साथ आगे बढ़ाते हैं। पाकिस्तान के गेंदबाज भी एरॉन जोन्स के सामने फीके साबित हुए हैं। एरॉन जोन्स ने अपने करिअर में अबतक कुल 28 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 118.16 के स्ट्राइक रेट से कुल 514 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 6 विकेट भी लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों के सामने एरॉन जोन्स को आउट करने और उनके रन बनाने की गति पर लगाम लगाने की चुनौती रहेगी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: मैच पर कितना है बारिश का खतरा? जानें कैसा होगा न्यूयॉर्क का मौसम
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड
एंड्रीस गौस
अमेरिका बल्लेबाज एंड्रीस गौस ने भी कनाडा के खिलाफ 46 गेंद पर 65 रन और पाकिस्तान के खिलाफ 26 गेंद पर 35 रन की पारी खेलकर इस टूर्नामेंट में अपने तेवर दिखाए हैं। एंड्रीस गौस ने अपने करिअर में अबतक कुल 8 टी20 मैच ही खेले हैं लेकिन उनका स्ट्राइक रेट शानदार रहा है। अपने 8 टी20 मुकाबले में वह 3 बार अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। इन 8 मैच में एंड्रीस गौस के बल्ले से 261 रन निकले हैं। भारतीय टीम के गेंदबाजों के सामने एंड्रीस गौस की भी चुनौती होगी।
ये भी पढ़ें:- IND Vs USA: 1, 2 या 3? टीम इंडिया में हो सकते हैं इतने बदलाव, इन मैच विनर्स की हो सकती है एंट्री
सौरभ नेत्रावलकर
सौरभ नेत्रावलकर भी भारतीय मूल के अमेरिकी क्रिकेटर हैं। ये मुंबई के लिए रणजी मैच भी खेल चुके हैं। सौरभ नेत्रावलकर ने ही पाकिस्तान के खिलाफ सुपर ओवर में सधी हुई गेंदबाजी कर यूएसए की टीम को जीत दिलाई थी। सौरभ नेत्रावलकर ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने 4 ओवर के स्पेल में भी शानदार गेंदबाजी की थी। इन्होंने 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। ये विकेट पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान और इफ्तिखार अहमद के थे। सौरभ नेत्रावलकर ने अपने करिअर में अबतक कुल 29 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 6.63 की इकॉनमी से 29 विकेट हासिल किए हैं। एक बार वो 5 विकेट भी हासिल कर चुके हैं। अमेरिकी टीम का ये गेंदबाज भारतीय टीम के खिलाफ भी अपने प्रदर्शन से चौंका सकता है।
कोरी एंडरसन
न्यूजीलैंड का ये पूर्व ऑलराउंडर अब अमेरिका के लिए खेल रहा है। कोरी एंडरसन को बड़ी टीमों के खिलाफ खेलने का काफी अनुभव है। इसके साथ ही कोरी एंडरसन के पास आईपीएल मैचों का भी अनुभव है। भारतीय खिलाड़ियों के बीच काफी समय बिताने की वजह से वह भारतीय खिलाड़ियों के स्ट्रेटजी से भी काफी हद तक वाकिफ हैं। कोरी एंडरसन ने इस वर्ल्ड कप में कनाडा के खिलाफ महज 5 गेंद खेली है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उन्हें बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला है। टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी होने के चलते वह कुछ भी उलटफेर करने में माहिर हैं। कोरी एंडरसन को अगर भारतीय टीम के खिलाफ मौका मिला तो वह अपने प्रदर्शन से भारतीय टीम को झटका देते हुए नजर आ सकते हैं।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines