पाकिस्तान को लग सकता है एक और झटका, अहम सीरीज पर लटकी तलवार

Pakistan vs Bangladesh: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच होने वाली टी-20 सीरीज रद्द हो सकती है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को एक और झटका लग सकता है।

IPL 2025 - 2025-05-11T154154.363

Pakistan vs Bangladesh: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच क्रिकेट को भी नुकसान पहुंचा है। आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है, जबकि पाकिस्तान सुपर लीग 2025 को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। अब पाकिस्तान को एक और झटका लग सकता है। भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच अब एक अहम सीरीज भी रद्द हो सकती है।

विज्ञापन

अहम सीरीज पर लग सकता है ताला

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जानी है। तय कार्यक्रम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम 21 मई को पाकिस्तान पहुंचेगी। लेकिन हाल ही में जो घटनाएं हुई हैं, उसके कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड थोड़ा परेशान है।

विज्ञापन

दरअसल, बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रिशाद हुसैन और नाहिद राणा पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा ले रहे थे। लेकिन जब PSL को बीच में ही रोक दिया गया, तो ये दोनों खिलाड़ी वापस अपने देश लौट आए हैं और अब अपने घरों में हैं।

पीएसएल पर भी लटकी तलवार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए पहले ऐलान किया था कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के बचे हुए मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कराए जाएंगे। लेकिन जब यूएई सरकार ने इस प्रस्ताव को मंजूरी देने से इनकार कर दिया, तो PSL के बाकी मैचों को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। अब यह तय नहीं हो पा रहा है कि ये मुकाबले कहां खेले जाएंगे।

विज्ञापन

इस स्थिति ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। साथ ही, क्रिकेट फैंस में भी इस बात को लेकर चिंता है कि टूर्नामेंट का आगे क्या होगा। दूसरी ओर, देश में हाल ही में युद्धविराम हुआ है, जिससे हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि पाकिस्तान में हालात कितनी जल्दी सुधरते हैं और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी कब तक हो पाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ