BCCI Secretary Jai Shah Prediction True: टीम इंडिया ने शनिवार को खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। ऐसे में टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 17 साल बाद दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। यह मुकाबला बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेला गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 177 रन का टारगेट दिया था, लेकिन वह आठ विकेट के नुकसान पर 169 ही रन बना सकी।
भारत के इस फाइनल मुकाबले में जीत के साथ ही बीसीसीआई के सचिव जय शाह की भविष्यवाणी भी सही साबित हो गई। जय शाह ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि बारबाडोस में इस बार टीम इंडिया इतिहास रचेगी और भारत का तिरंगा लहराएगा। जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने मैदान पर तिरंगा भी गाड़ा।
रोहित शर्मा की कपतानी में फहराएंगे तिरंगा
बता दें कि 14 फरवरी को राजकोट में हुए एक कार्यक्रम में जय शाह ने कहा था 2023 में भले ही हम विश्व कप नहीं जीत पाए लेकिन हमने दिल जीत लिया है। मैं आपसे वादा करता हूं 2024 विश्व कप में हम रोहित शर्मा की कप्तानी में तिरंगा फराएंगे। उनकी इस बाद के 135 दिन बाद भारत ने विश्व कप जीत लिया।
कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की बैटिंग
विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय में 34 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐेसे में लग रहा था कि कप्तान रोहित शर्मा का पहले बैटिंग करने का फैसला गलत साबित होगा, लेकिन रोहित शर्मा और अक्षर पटेल ने चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। अक्षर पटेल ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 59 गेंदों पर 76 रन बनाए। वहीं मिडल ऑर्डर में शिवम दुबे के 16 गेंदों पर 27 रन के कैमियो की बदौलत टीम ने 7 विकेट पर 176 रन बनाए।
ये भी पढ़ेंः T20 World Cup में टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, मीमसेना भी एक्टिव
क्लासेन ने जगाई थी उम्मीदें
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 12 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। लेकिन क्विंटन डिकाॅक और ट्रिस्टन स्टब्स ने 38 गेंदों पर 58 रन की साझेदारी कर टीम को संभाला। स्टब्स के आउट होने के बाद हेनरिक क्लासेन और डिकाॅक ने 36 रन जोड़े। अर्शदीप की गेंद पर 39 रन बनाकर डिकाॅक आउट हो गए। आखिर में क्लासेन और मिलर ने विस्फोटक पारी को टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया लेकिन पहले क्लासेन और फिर मिलर को हार्दिक पांडया ने चलता कर टीम इंडिया को विश्व कप का खिताब दिला दिया।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines