INDIA के T-20 वर्ल्ड कप जीतने पर देश से लेकर दुनियाभर में जश्न, Video

T-20 World Cup Celebration: टी-20 विश्व कप में जीत के बाद भारत में लोग सड़कों पर उतर गए। कोई तिरंगा लहरा रहा था, तो कोई देशभक्ति के गाने बजा रहा था। दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर हैदराबाद के चारमीनार तक और थार के मरूस्थल से लेकर कोलकाता में हावड़ा ब्रिज तक लोगों को जश्न मनाते देखा गया।  

T-20 World Cup Final 2024 Celebration

T-20 World Cup Final 2024: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल के मुकाबले शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। ऐसे में टीम के जीतने पर पूरे विश्व में जश्न मनाया जा रहा है। मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ी रोने लगे। रोहित शर्मा ने विराट कोहली के गले लगकर रोने लगे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने हार्दिक पांडया को भी जादू की झप्पी दी। वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट और रोहित शर्मा ने टी-20 फाॅर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। टीम इंडिया की जीत को लेकर देशभर में क्रिकेट प्रशंसक सड़कों पर निकले।

टीम इंडिया की जीत को लेकर मनाए जा रहे जश्न के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियोज में लोग पटाखे चला रहे हैं तो कहीं सड़कों पर तिरंगा लेकर जश्न मना रहे हैं। कुछ लोग तेज म्यूजिक में सड़क पर भांगड़ा करते भी देखे गए। ऐसे ही सड़क पर खुशी मनाते एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि आज मजा आ गया है। देश के अलावा विदेश में भी जहां-जहां भारतीय रहते हैं वहां पर भी प्रशंसकों ने सड़क पर उतरकर जीत का जश्न मनाया गया। टीम इंडिया ने करोड़ों लोगों को खुशी का मौका दिया है। ऐसे में यह जीत बड़ी ही स्पेशल है। ऐसे में आइये देखते हैं राजधानी दिल्ली की सड़कों पर जश्न मनाते लोगों का वीडियो…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ