T20 World Cup में टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, मीमसेना भी एक्टिव

India Won T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की जीत के बाद पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है। बीते दिन हुए इस मैच के कई वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। 17 साल बाद टी20 की ट्रॉफी हासिल करने के बाद टीम इंडिया की खुशी का ठिकाना नहीं है।

Virat Kohli and Rohit Sharma

Virat Kohli and Rohit Sharma

T20 World Cup Final Memes: टी20 विश्व कप 2024 भारत ने जीत लिया है और अब  पूरा देश जीत का जश्न मना रहा है। भारतीय टीम के लिए बधाइयों की झड़ी लगी है। सभी भारत को जीत की मुबारकबाद दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर मीमसेना भी एक्टिव हो गई है। टीम इंडिया के फैंस ने सोशल मीडिया पर मीम्स की बौछार कर दी है। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल मैच से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। दोनों बड़े खिलाड़ियों को लेकर फैंस काफी भावुक नजर आ रहे हैं।

टीम इंडिया का डांस

फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 7 रनों से हराने के बाद टीम इंडिया जश्न मनाते हुए नजर आई। इस जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। इस वीडियो में विराट कोहली समेत भारतीय टीम के कई खिलाड़ी मस्ती में झूमते दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शर्मा का रिएक्शन

टी20 विश्व कप मैच का रोमांचक मुकाबला भारत के हक में खत्म हुआ तो किसी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी खुशी रोक न सके और ग्राउंड पर लेटकर जमीन पर जोर-जोर से हाथ मारने लगे। 17 साल बाद टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी जीतना भारत के लिए ऐतिहासित पल था।

रोहित शर्मा की रोबोटिक एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देने के बाद भारतीय टीम की खुशी का ठिकाना नहीं था। मैच जीतने के बाद टीम इंडिया के कैप्टन रोहित शर्मा ट्रॉफी लेने के लिए स्टेज पर पहुंचे तो उनकी एंट्री देखकर सभी की हंसी निकल गई। रोहित रोबोटिक स्टाइल में चलते हुए स्टेज पर पहुंचे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पाकिस्तान में मना जश्न

टीम इंडिया की जीत पर पाकिस्तान में भी पटाखे फूट रहे हैं। खासकर पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में टीम इंडिया को जीत की मुबारकबाद दी जा रही है।

अमेरिका में लगे बप्पा के नाम के नारे

अमेरिका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भारतीय मूल के लोगों ने टीम इंडिया का खूब उत्साह बढ़ाया। मैच के दौरान सभी टीम इंडिया की जीत दुआ मांग रहे थे। वहीं न्यूयॉर्क सिटी में गणपति बप्पा मोर्या के नारे गूंजते दिखाई दिए।

रोहित शर्मा को आई कैप्टन कूल की याद

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल मैच से संन्यास ले लिया। मैच के बाद रोहित शर्मा पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को याद करते दिखाई दिए। रोहित शर्मा ने कहा कि धोनी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए काफी कुछ किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ