Suryakumar Yadav Bowling Buchi Babu Tournament: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। सूर्या तमिलनाडु के प्रतिष्ठित बुची बाबू टूर्नामेंट में मुंबई की ओर से खेल रहे हैं। तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन (TNCA) XI के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखाया। सरफराज खान की कप्तानी में खेल रहे सूर्या ने पहली इनिंग में तीन चौके-एक छक्का ठोक 38 गेंदों में 30 रन जड़े। हालांकि गेंदबाजी में वे फ्लॉप साबित हुए। उन्होंने एक ओवर फेंका और 10 रन लुटाए।
सूर्या की गेंदबाजी का वीडियो आया सामने
सूर्या की गेंदबाजी का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें बल्लेबाज की ओर से चौका जड़ने के बाद वह परेशान दिखते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सूर्या बाएं हाथ के बल्लेबाज आतिश को गेंद डालते हैं तो ये बॉल हाथ से छिटककर फुल टॉस बन जाती है। जिसका बल्लेबाज पूरा फायदा उठाता है और सिली पॉइंट के फील्डर के ऊपर से करारा शॉट लगाकर चौका ठोक डालता है। इस ओवर में आतिश ने बैक टू बैक चौके ठोके। सूर्या ने सिर्फ एक ओवर किया और 10 रन लुटाए। इसके बाद सूर्या ने एक भी ओवर नहीं किया।
ये भी पढ़ें: क्या बाबर आजम भी हो जाएंगे टीम से ड्रॉप? 613 दिनों से हालत खराब, इंग्लैंड के दौरे से पहले आखिरी मौका!
मुंबई को मिला 510 रन का टार्गेट
TNCA XI और मुंबई के बीच खेले जा रहे मुकाबले में टीएनसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 379 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई की टीम पहली पारी में 156 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद दूसरी पारी में TNCA XI की टीम 286 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह मुंबई को 510 रन का टार्गेट दिया गया है। जो कि काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: Duleep Trophy में किस टीम का पलड़ा भारी? इस स्क्वाड में धाकड़ खिलाड़ियों की फौज
दलीप ट्रॉफी खेलते आएंगे नजर
सूर्यकुमार यादव भारत के टेस्ट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। इसकी शुरुआत 5 सितंबर से होगी। वह टीम-सी के लिए खेलते दिखेंगे। इसकी कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ करेंगे। बता दें कि सूर्या ने इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। उन्होंने एक ओवर में पांच रन देकर 2 विकेट चटकाए और भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
ये भी पढ़ें: LLC 2024: एक साथ तूफान मचाएंगे शिखर धवन, क्रिस गेल, गब्बर-बॉस को इस टीम ने किया साइन
संबंधित खबरें
WPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
5 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
34 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
55 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines