हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कप्तानी छिनते ही सूर्यकुमार यादव बने इस अनोखे क्लब का हिस्सा, उनसे पहले 3 खिलाड़ी के साथ हो चुका है ऐसा

Suryakumar Yadav: भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पद से छुट्टी हो गई है. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है. इसी के साथ सूर्या अब एक ऐसी अनोखे क्लब का हिस्सा बन गए हैं, जिसमें पहले सिर्फ 3 खिलाड़ी ही शामिल थे.

विज्ञापन
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार, 6 जून को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भी भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया. लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंप दी. सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता था, लेकिन हाल के समय में उनकी खराब बल्लेबाजी फॉर्म उनके लिए सबसे बड़ी परेशानी बन गई.

आईपीएल 2026 में भी वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके बाद चयनकर्ताओं ने भविष्य की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए सूर्या से कप्तानी छीन ली. कप्तानी जाते ही सूर्यकुमार एक अनोखे क्लब का हिस्सा बन गए, जिसमें उनसे पहले सिर्फ 3 खिलाड़ी ही शामिल थे.

T20 वर्ल्ड कप जीत के साथ खत्म हुआ कप्तानी का सफर

क्रिकेट इतिहास में ऐसे बहुत ही कप्तान रहे हैं, जिनका आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच वर्ल्ड कप फाइनल साबित हुआ हो. सूर्यकुमार यादव अब ऐसे चुनिंदा कप्तानों की लिस्ट में शामिल चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान का है, जिन्होंने 2009 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. इसके बाद वेस्टइंडीज के डैरेन सैमी ने 2016 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कप्तानी और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा.

विज्ञापन

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी इस सूची का हिस्सा हैं. रोहित की कप्तानी में भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीता था और फाइनल के तुरंत बाद उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. अब सूर्यकुमार भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं. हालांकि, उन्होंने संन्यास नहीं लिया है, लेकिन बतौर कप्तान उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला वर्ल्ड कप फाइनल ही साबित हुआ, जिसमें भारत ने खिताब जीता था.

ये भी पढ़ें- Women’s T20 World Cup 2026: पाकिस्तान से होगी भारत की पहली टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

वापसी की राह आसान नहीं

सूर्यकुमार यादव को सिर्फ कप्तानी ही नहीं गंवानी पड़ी, बल्कि उन्हें टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया है. ऐसे में उनकी वापसी की राह आसान नहीं दिखाई दे रही है. 35 वर्षीय बल्लेबाज के सामने अब युवा खिलाड़ियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा है. आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में कई युवा खिलाड़ी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और टीम इंडिया में अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं.

विज्ञापन

अगर सूर्या को दोबारा टीम इंडिया में जगह बनानी है, तो उन्हें घरेलू क्रिकेट और आगामी टूर्नामेंटों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा. फिलहाल चयनकर्ताओं का फोकस युवा खिलाड़ियों को तैयार करने पर नजर आ रहा है, जिससे सूर्या की वापसी और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है.

ये भी पढ़ें- जो रूट को पछाड़कर शुभमन गिल ने दी दुनिया को चेतावनी, इस मामले में निकल गए आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola