Women's T20 World Cup 2026: पाकिस्तान से होगी भारत की पहली टक्कर, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

ICC महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है, जहां 12 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी. भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. यहां जानिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग की पूरी डिटेल्स.

Women's T20 World Cup 2026

Women's T20 World Cup 2026

Women’s T20 World Cup 2026 Team India Schedule: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है. यह महिला टी20 वर्ल्ड कप का 10 संस्करण होगा, जिसकी मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स करेगी. 5 जुलाई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए सभी 12 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम भी पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम की नजरें अब टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर हैं. हालांकि, भारत के सामने कई मजबूत टीमों की चुनौती होगी.

विज्ञापन

भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी और फिर ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स से भिडे़गी. तो चलिए जानते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें खिताब के लिए जंग करेंगी, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया है. भारत को ग्रुप-1 में रखा गया है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान जैसी मजबूत टीमों का सामना करना होगा.

  • ग्रुप-1: भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स.
  • ग्रुप-2: इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, आयरलैंड और एक अन्य क्वालीफायर टीम.

टूर्नामेंट का फॉर्मेट

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रत्येक टीम ग्रुप चरण में पांच-पांच मैच खेलेगी. ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में प्रवेश करेंगी. इसके बाद सेमीफाइनल की विजेता टीमें 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में फाइनल मुकाबला खेलेंगी.

विज्ञापन

कब और किससे होगा भारत का मुकाबला?

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी. दोनों टीमें बर्मिंघम के एजबेस्टन ग्राउंड पर आमने-सामने होंगी. इसके बाद 17 जून को भारतीय टीम नीदरलैंड्स से भिड़ेगी और फिर 21 जून को साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. वहीं, 25 जून को भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती होगी और 28 जून को ऑस्ट्रेलिया से टक्कर होगी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मैच भी ग्रुप चरण का सबसे अहम मुकाबला माना जा रहा है. अगर टीम इंडिया इन चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करती है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाएं काफी मजबूत हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- W,W,W,W,W,W…. 23 साल के अफगानी गेंदबाज ने भारत में मचाया तहलका, गिल समेत 6 बल्लेबाजों को आउट कर रचा इतिहास

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का पूरा शेड्यूल

तारीखमुकाबलासमय (IST)वेन्यू
14 जून 2026भारत बनाम पाकिस्तानशाम 7:00 बजेएजबेस्टन, बर्मिंघम
17 जून 2026भारत बनाम नीदरलैंड्सशाम 7:00 बजेहेडिंग्ले, लीड्स
21 जून 2026भारत बनाम साउथ अफ्रीकाशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
25 जून 2026भारत बनाम बांग्लादेशशाम 7:00 बजेओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर
28 जून 2026भारत बनाम ऑस्ट्रेलियाशाम 7:00 बजेलॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन

ये भी पढ़ें- IPL 2026 के बाद टीम इंडिया में शामिल हुए 6 स्टार खिलाड़ी, गंभीर-अगरकर ने उठाए चौंकाने वाले कदम

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ