जो रूट को पछाड़कर शुभमन गिल ने दी दुनिया को चेतावनी, इस मामले में निकल गए आगे

शुभमन गिल ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में 177 गेंदों में 126 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने 15 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया. अब शुभमन गिल ने जो रूट समेत ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-06-07T155635.076
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान 6 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के लिए चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आमने सामने हैं. भारत की ओर से पहली पारी में केएल राहुल और शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान को बैकफुट पर रखा. गिल ने अपनी शतकीय पारी के दम पर बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने जो रूट को पछाड़ दिया. साल 2025 से अब तक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गिल ने जो रूट समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.  

विज्ञापन

शुभमन गिल

शुभमन गिल2 / 6

साल 2025 से अब तक रन बनाने के मामले में शुभमन गिल सबसे आगे निकल गए हैं. उन्होंने अब तक 17 पारियों में 77.6 की औसत के साथ 1086 रन बना दिए हैं. उन्होंने 6 शतक के अलावा 1 अर्धशतक बनाया है. गिल लगातार टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए रन बना रहे हैं.

विज्ञापन

ट्रेविस हेड

ट्रेविस हेड3 / 6

ट्रेविस हेड अब इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 22 पारियों में 45.9 की औसत के साथ 1009 रन बनाए हैं. उन्होंने 3 शतक के अलावा 3 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. हेड भी लगातार टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

जो रूट

जो रूट4 / 6

जो रूट अब तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं. उन्होंने 20 पारियों में 49 की औसत के साथ 980 रन बनाए हैं. रूट ने इस दौरान 5 शतक के अलावा 1 अर्धशतक जमाया है.

विज्ञापन

हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक5 / 6

हैरी ब्रूक ने भी साल 2025 से लेकर अब तक टेस्ट क्रिकेट में खूब रन बनाए हैं. उन्होंने 16 पारियों में 45.4 की औसत के साथ 953 रन बनाए हैं. ब्रूक ने 2 शतक के अलावा 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं.

केएल राहुल

केएल राहुल6 / 6

केएल राहुल साल 2025 से अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं. उन्होंने 15 टेस्ट पारियों में अब तक 48.1 की औसत के साथ 913 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक के अलावा 3 अर्धशतक ठोके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन