सूर्यकुमार यादव ने बताया बारबाडोस के मौसम का हाल, पत्नी ने दिखाई ये तस्वीर

Suryakumar Yadav Barbados Weather: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने इंस्टाग्राम पर बारबाडोस के मौसम का हाल बताने की कोशिश की है। भारतीय टीम तूफान के कारण वहीं फंसी हुई है। जल्द ही टीम इंडिया घर वापस आएगी।

Suryakumar Yadav Team India

Suryakumar Yadav Team India

Suryakumar Yadav Barbados Weather: टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार जीत दर्ज कर वर्ल्ड कप ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। करीब 13 साल बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप की ट्रॉफी चूमी। फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शानदार जीत में सूर्यकुमार यादव का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने 20वें ओवर में डेविड मिलर का शानदार कैच पकड़ा। सूर्या के साथ टीम इंडिया अभी बारबाडोस में ही फंसी हुई है। वहां एक तूफान ने भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रखी है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव ने बताया मौसम का हाल

इस बीच सूर्या ने बारबाडोस के मौसम का हाल बताया है। सूर्यकुमार ने अपने कमरे से एक वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि वहां तेज हवाएं चल रही हैं। सूर्या ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी में इसका हाल बताया है।

विज्ञापन

Suryakumar Yadav Post

कितना खतरनाक है तूफान?

उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा- हवा तेज चलता है, दिनकर राव टोपी संभालो। सूर्या की वाइफ देविशा ने भी एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें समुद्र के ऊपर तेज हवाएं चलती हुई दिखाई दे रही हैं। इन दोनों वीडियोज ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, बेरिल थर्ड कैटेगरी का भीषण तूफान है। इस तूफान की हवा की स्पीड 195 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई जा रही है। बेरिल तूफान की वजह से भारी बारिश और बाढ़ आने का भी खतरा मंडराया हुआ है।

विज्ञापन

devisha shetty post

होटल में फंसी हुई है टीम 

आपको बता दें कि टीम इंडिया को सोमवार को बारबाडोस से निकलना था, लेकिन तूफान के खतरे के कारण होटल हिल्टन में फंस गई है। ये होटल समुद्र के बिलकुल पास है। इसलिए टेंशन बढ़ी हुई है। बारबाडोस में ग्रेड 3 तूफान बेरिल द्वीप के नजदीक तेजी से आ रहा है। इसके चलते एयरपोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। भारतीय टीम को न्यूयॉर्क जाकर कनेक्टिंग फ्लाइट लेनी है। फिर भारत वापस आना है। ऐसे में टीम इंडिया की वतन वापसी पर देरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ