CSK vs SRH: हैदराबाद ने चेपॉक के मैदान पर लहराया परचम, 18 साल का सूखा हुआ खत्म

CSK vs SRH: 25 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया था। हैदराबाद ने इस मैच को अपने नाम कर लिया।

IPL 2025 - 2025-04-25T230035.839

CSK vs SRH: 25 अप्रैल को सीएसके बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। हैदराबाद ने टॉस जीतकर मेजबान सीएसके को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। सीएसके चेपॉक के मैदान पर बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। डेवाल्ड ब्रेविस की तूफानी पारी के दम पर सीएसके ने 154 रन बनाए थे। जिसके जवाब में हैदराबाद ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। हैदराबाद की ओर से ईशान किशन, कामिंदु मेंडिस और नितीश रेड्डी ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। हैदराबाद ने सीएसके को चेन्नई में हराकर 18 साल का सूखा खत्म किया है। इससे पहले आज तक हैदराबाद, सीएसके को चेन्नई में शिकस्त नहीं दे पाई थी।

विज्ञापन

सीएसके ने बनाए 154 रन

पहले विकेट के लिए सीएसके की ओर से शेख रशीद और आयुष म्हात्रे ने पारी की शुरुआत की। रशीद पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि म्हात्रे ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 19 गेंदों में 30 रन बनाए। लेकिन अपनी पारी को वह अर्धशतक में तब्दील नहीं कर सके। उन्हें पैट कमिंस ने पवेलियन लौटाया। इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 25 गेदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा दीपक हुड्डा ने 21 गेंदों में 22 रन बनाकर सीएसके को 154 रनों तक पहुंचाया। हैदराबाद की ओर से हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जिसमें एमएस धोनी का भी विकेट शामिल था।

विज्ञापन

हैदराबाद ने दर्ज की जीत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की भी शुरुआत खराब रही। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। वह खलील अहमद का शिकार बने। इसके अलावा ट्रेविस हेड भी 19 रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ईशान किशन ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी की। उन्होंने 34 गेंदों 44 रन बनाए। लेकिन 11.6 ओवर में नूर अहमद ने उन्हें आउट कर पवेलियन लौटाया। इसके बाद कामिंदु मेंडिस ने 22 गेंदों में नाबाद 32 रनों की पारी खेली, जबकि नितीश कुमार ने 13 गेंदों में नाबाद 19 रन बनाए। हैदराबाद ने 18.4 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ