ऑस्ट्रेलिया में लाइव क्रिकेट मैच के दौरान लगी आग, अंपायर ने बीच में रोका मुकाबला

Big Bash League: बिग बैश लीग में 16 जनवरी को अचानक मैदान पर आग लग गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

BBL
विज्ञापन

fire in Big Bash League: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग का आयोजन हो रहा है। इस लीग में ऑस्ट्रेलिया के अलावा दुनिया के कई खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। 16 जनवरी को टूर्नामेंट का मैच नंबर 36 होबार्ट हरिकेंस और ब्रिस्बेन हीट के बीच मुकाबला खेला गया। हालांकि मैच के दौरान मैदान पर आग लग गई, जिसकी वजह से खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लाइव मैच के दौरान लगी आग

होबार्ट और ब्रिसबेन की बीच मुकाबला गर्मजोशी के साथ खेला जा रहा था। दूसरी पारी के दौरान जब होबार्ट की टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तब पांचवां ओवर शुरू होने से पहले मैदान पर आग लग गई। इससे पहले की आग अपनी गिरफ्त में किसी इंसान को लेती। इसपर तुरंत ही काबू पा लिया गया। आग को देखकर कर्मचारी तुरंत एक्शन में आए और आग को बुझाया गया। हालांकि आग को देखकर अंपायर ने मुकाबले को थोड़ी देर के लिए रोक दिया। खिलाड़ी भी इस दौरान डर में दिखे। फैंस के बीच थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का भी माहौल देखा गया।

Advertisment

ऐसा था मैच का हाल

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिसबेन ने 20 ओवर में 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम की ओर से मार्नस लाबुशेन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 44 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। इसके अलावा टॉम अलसोप ने 39 रन बनाए। हालांकि ब्रिसबेन के कप्तान उस्मान ख्वाजा का बल्ला नहीं चला। वह 9 गेंदों में 23 रन बनाकर चलते बने। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए होबार्ट ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। होबार्ट की ओर से कैलेब ज्वेल ने 49 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। इसके अलावा निखिल चौधरी ने 27 गेंदों में 39 रन बनाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ