एक थ्रो और दोनों तरफ के उखड़ गए स्टंप, रनआउट नहीं यह तो चमत्कार है! आपने तो मिस नहीं कर दिया वीडियो?

Maharashtra Premier League: महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में एक ऐसा रनआउट हुआ है, जिसे देखने के बाद आप इसको किसी चमत्कार से कम नहीं कहेंगे।

MPL 2025

MPL 2025

Maharashtra Premier League: क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ी कई ऐसे काम कर जाते हैं, जो किसी अजूबे से कम नहीं लगते हैं। बाउंड्री लाइन पर फील्डर्स को सुपरमैन बनते, बल्लेबाज को एक ओवर में 37 रन ठोकते या गेंदबाज को बिना बॉल डाले ही विकेट लेते हुए भी आपने देखा होगा। मगर आज के इस पोस्ट में इन तमाम तरह की चीजों का जिक्र नहीं करेंगे, बल्कि 22 गज की पिच पर घटी ऐसी घटना के बारे में आपको बताएंगे, जिसे सुनकर आप भी किसी चमत्कार से कम नहीं मानेंगे।

विज्ञापन

एक थ्रो से उखाड़ दिए दोनों तरफ के स्टंप

इससे पहले आपको इस अनोखी घटना की कहानी बताएं उससे पहले एक सवाल का जवाब दे दीजिए। क्रिकेट के फील्ड पर क्या कभी एक थ्रो से दोनों तरफ से स्टंप उखड़ते हुए देखा है? अगर आपका जवाब भी नहीं है, तो यह घटना आपके लिे अब और दिलचस्प हो जाएगी। दरअसल, महाराष्ट्र प्रीमियर लीग 2025 में रायगढ़ रॉयल्स और पुनेरी बप्पा के बीच मुकाबला खेला गया। मैच तो जोरदार रहा ही, लेकिन मुकाबले से एक वीडियो सामने निकलकर आया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायगढ़ रॉयल्स ने पहले ही ओवर में अपना बड़ा विकेट गंवा दिया।

विज्ञापन

कीपर ने कर डाला चमत्कार

टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज हर्ष मोगावीरा अनोखा तरीके से रनआउट होकर पवेलियन लौटे। हुआ यूं कि सिद्धेश वीर ने गेंद को लेग साइड की तरफ खेला और रन लेने के लिए दौड़े। दूसरे छोर पर खड़े हर्ष पहले क्रीज से बाहर निकले, लेकिन फिर दोनों ही बल्लेबाजों ने रन नहीं लेने का फैसला किया। अब विकेटकीपर ने बॉल के पीछे दौड़ लगाई और स्टंप पर निशाना साधा। गेंद डायरेक्ट स्टंप पर आकर लगी, लेकिन बल्लेबाज इधर क्रीज के अंदर पहुंच चुका था।

विज्ञापन

अब कीपर का यही थ्रो बैटिंग एंड का स्टंप उखाड़ने के बाद नॉन स्टाइकर की तरफ गया और वहां का भी लेग स्टंप हवा में गुलाटी मार गया। कीपर का यह थ्रो जब आकर नॉन स्टाइकर एंड पर आकर लगा, तब बल्लेबाज यानी हर्ष क्रीज से बाहर थे। हर्ष को ना चाहते हुए भी पवेलियन लौटना पड़ा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ