इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट टीम इन दिनों बदलाव के दौर से गुजर रही है. बोर्ड ने सीएसके के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को टेस्ट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया है. इसके अलावा इंग्लैंड को नया टेस्ट कप्तान भी मिला है. बेन स्टोक्स ने अचानक संन्यास का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद जो रूट को जिम्मेदारी दी गई है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 30 जुलाई को बड़ा फैसला किया.
फ्लेमिंग 18 साल तक सीएसके में रहे
स्टीफन फ्लेमिंग 18 साल तक सीएसके के हेड कोच रहे. फ्लेमिंग न्यूजीलैंड का सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में भी शामिल हैं. उन्होंने 80 टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के लिए कप्तानी की और 28 मैच टीम को जिताए. इसके अलावा वह इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट भी लंबे सालों तक खेल चुके हैं.
उन्होंने मिडलसेक्स, यॉर्कशायर और नॉटिंघमशायर के लिए खेला. उन्होंने 2005 में नॉटिंघमशायर को लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म करते हुए काउंटी चैम्पियनशिप का खिताब भी दिलाया.
इसके अलावा फ्लेमिंग ने सीएसके को अपनी कोचिंग में 5 बार खिताब भी दिलाया. इसके अलावा सीएसके उनकी कोचिंग में 10 बार फाइनल तक का सफर तय करने में कामयाब रही.
ये भी पढ़ें: साल 2026 में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने लिया है संन्यास, एक ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को किया था परेशान
जो रूट दोबारा बने कप्तान
बेन स्टोक्स के बाद बोर्ड ने कप्तानी का जिम्मा जो रूट को दिया है. वह इससे पहले भी इंग्लैंड के कप्तान रह चुके हैं. उन्होंने 65 टेस्ट मैच में इंग्लैंड की कप्तानी की, जिसमें इंग्लैंड ने 27 टेस्ट मैच अपने नाम किए. उन्होंने साल 2017 से साल 2022 तक इंग्लैंड की टेस्ट कप्तानी की थी.
फ्लेमिंग ने क्या कहा?
इंग्लैंड टेस्ट क्रिकेट टीम का हेड कोच बनने के बाद फ्लेमिंग ने कहा “मैं खिलाड़ियों के साथ काम करने और ब्रेंडन मैकुलम और बेन स्टोक्स द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को टीम में शामिल करने के लिए उत्सुक हूं. बेशक, हमारा लक्ष्य हमेशा अभी जीत हासिल करना है. लेकिन साथ ही, यह सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि टीम मध्यम और दीर्घकालिक भविष्य के लिए अच्छी स्थिति में हो. टीम में और उसके आसपास कई युवा प्रतिभाएं हैं और हमारा उद्देश्य उन्हें विश्व स्तरीय क्रिकेटर के रूप में अपनी क्षमता को साकार करने में मदद करना है.”
ये भी पढ़ें: रहाणे के संन्यास के बाद KKR का नया कप्तान कौन?
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
35 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
56 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines