साल 2026 में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों ने लिया है संन्यास, एक ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को किया था परेशान

Team India: पिछले 3 सालों में टीम इंडिया के 10 से ज्यादा खिलाड़ियों ने संन्यास का फैसला किया है. हर साल ये लिस्ट बड़ी होती जा रही है. साल 2026 में अब तक 3 स्टार खिलाड़ियों ने संन्यास का फैसला किया है. जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ धमाल मचाने वाले खिलाड़ी का नाम शामिल है.

Ajinkya Rahane

Pic Credit- X

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है. जहां पर कई युवा खिलाड़ी टीम इंडिया में एंट्री कर रहे हैं, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों का करियर खत्म हो रहा है. जिसके कारण कई स्टार खिलाड़ी संन्यास का भी फैसला कर रहे हैं. साल 2026 में अब तक 3 स्टार भारतीय खिलाड़ियों ने संन्यास का फैसला किया है. जिसमें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम अब शामिल हो गया है. रहाणे आखिरी बार आईपीएल 2026 में खेलते हुए नजर आए थे. 

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे 

30 जुलाई को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे ने संन्यास का फैसला किया है. रहाणे ने टीम इंडिया के लिए 85 टेस्ट मैचों में 38.46 की औसत से 5077 रन बनाए हैं. जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा रहाणे ने 90 वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए हैं. रहाणे ने वनडे में 3 शतक और 24 अर्धशतक जड़े हैं. 20 टी-20 मैचों में रहाणे ने 20.83 की औसत से 375 रन बनाए हैं. रहाणे के नाम 1 टी-20 अर्धशतक है. रहाणे ने वनडे और टेस्ट दोनों फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी भी संभाली है. जहां पर उनका रिकॉर्ड अच्छा रहा है.

विज्ञापन

विजय शंकर 

वर्ल्ड कप 2019 में पाकिस्तान के खिलाफ विजय शंकर ने इंजरी से पहले बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था. विजय शंकर ने 22 मई 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया था. विजय शंकर ने टीम इंडिया के लिए 12 वनडे मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 31.85 की औसत से 223 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 4 विकेट भी हासिल किया है. बात टी-20 की करें तो इस फॉर्मेट में शंकर ने 9 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 25.25 की औसत से 101 रन बनाए हैं. वही टी-20 में विजय शंकर ने 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. 

विज्ञापन

केएस भरत 

विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत ने भी 4 जून 2026 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला किया था. भरत ने भी टीम इंडिया के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 20.09 की औसत 221 रन ही बनाए हैं. भरत ने इन 7 टेस्ट मैच में एक भी अर्धशतक नहीं जड़ा है. जिसके कारण ही वो लंबे समय से टीम के बाहर भी थे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ