Asian Games के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, दो स्टार खिलाड़ी बाहर, इन प्लेयर्स को मिला मौका

Asian Games 2026: एशियन गेम्स के लिए श्रीलंका महिला टीम का ऐलान कर दिया गया है. श्रीलंका ने एशियन गेम्स के लगभग वही टीम चुनी है, जो एशिया कप 2026 में खेली थी. हालांकि, कुछ बड़े नामों को इस टीम से बाहर रखा गया है.

Sri Lanka women Cricket team

एशिया कप 2026 में उपविजेता रही थी श्रीलंका की टीम (PIC Credit -AI)

Sri Lanka Women’s Squad for Asian Games 2026: महिला टी20 एशिया कप 2026 की उपविजेता श्रीलंका ने आगामी एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. श्रीलंकाई टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज चमारी अटापट्टू को सौंपी गई है, जो एशिया कप में टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सफल रही थी. श्रीलंका ने एशिया कप में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है, जबकि कुछ प्लेयर्स को बाहर कर दिया गया है. श्रीलंका अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत 18 सितंबर को मलेशिया के खिलाफ करेगी और अपनी एशिया कप वाली लय को बरकरार रखना चाहेगी.

विज्ञापन

विश्मी और निलाक्षिका को नहीं मिली जगह

श्रीलंका के सिलेक्टर्स ने एशियन गेम्स 2026 के लिए लगभग वही टीम चुनी है, जो एशिया कप 2026 में खेली थी. हालांकि, कुछ बड़े नामों को चमारी अटापट्टू की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय टीम से बाहर रखा गया है. विश्मी गुणारत्ने और निलाक्षिका सिल्वा को इस टीम में जगह नहीं मिली है. विश्मी और निलाक्षिका दोनों ने महिला T20 वर्ल्ड कप और महिला एशिया कप दोनों में श्रीलंका के लिए उपयोगी पारियां खेली थीं. इनके अलावा, एशिया कप के लिए टीम में वापसी करने वाली चेतना विमुक्ति भी एशियन गेम्स की टीम का हिस्सा नहीं हैं.

विज्ञापन

कई युवा खिलाड़ियों को मिला मौका

श्रीलंका ने एशियन गेम्स के लिए टीम में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया है. श्रीलंका ने 17 साल की चमुदी प्रबोधा को टीम में चुना है, जिन्होंने एशिया कप के दौरान अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था. वहीं, 19 साल की रश्मिका सेव्वंडी को भी इस टीम में जगह मिली है. रश्मिका ने अपना आखिरी T20I मुकाबला अगस्त में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. वहीं, टीम में इमेशा दुलानी, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हसीनी परेरा, सुगंधिका कुमारी और विकेटकीपर अनुष्का संजीवनी जैसी कई अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए श्रीलंका की टीम

चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), इमेशा दुलानी, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी, कविशा दिलहारी, हसीनी परेरा, कौशिनी नुथ्यांगना, निमाशा मीपागे, सुगंधिका कुमारी, रश्मिका सेव्वंडी, चमुदी प्रबोधा, मिथाली अयोध्या और काव्या कविंदी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ