BCCI आज करेगी एक साथ 3 टीमों का ऐलान, जानिए कितने बजे शुरू होगी सिलेक्टर्स की मीटिंग

Team India: अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी आज (16 सितंबर) वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी. यह अगरकर की आखिरी बैठक हो सकती है, क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है.

BCCI Meeting

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर आखिरी बार करेंगे टीम इंडिया का चयन (PIC Credit - ANI)

Team India Squads for West Indies Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की टी20 सीरीज के बीच आज यानी 16 सितंबर को अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी की अहम मीटिंग होने वाली है. इस बैठक के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज और 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान होगा. इससे 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम की तस्वीर भी लगभग साफ हो जाएगी. साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा के भविष्य पर भी फैसला हो सकता है.

विज्ञापन

एक साथ 3 टीमों का होगा ऐलान

भारतीय चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर आज (16 सितंबर) आखिरी बार टीम इंडिया का चयन कर सकते हैं, क्योंकि उनका कार्यकाल खत्म होने वाला है और आगे उनके पद पर बने रहने की उम्मीद बेहद कम है. अगकर की अगुवाई में सिलेक्शन कमेटी आज वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाले वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेगी. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 टीम के अलावा, ईरानी ट्रॉफी के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान होगा.

विज्ञापन

सबकी नजरें खासकर भारतीय वनडे टीम पर होगी और चयनकर्ताओं के सामने वनडे टीम का कॉबिनेशन बनाना सबसे बड़ी चुनौती होगी. कई अहम खिलाड़ी चोट से जूझ रहे हैं तो कई खिलाड़ी इस सीरीज के दौरान एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे होंगे. ऐसे में वेस्टइंडीज सीरीज में लंबे समय से बाहर चल रहे कई खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है.

कितने बजे शुरू होगी मीटिंग?

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 टीम के चयन के लिए सिलेक्टर्स की मीटिंग भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे के बाद होगी. पहले खबर थी यह मीटिंग दोपहर 1 बजे होगी, लेकिन अब इसमें देरी हुई है. इस बैठक के बाद टीमों का ऐलान किया जाएगा. वहीं, इस बैठक में यह भी चर्चा होगी कि चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर का कार्यकाल आगे बढ़ाया जाए या नहीं.

विज्ञापन

रोहित और विराट को मिलेगी जगह?

टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के लिए सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेलते हैं. रोहित और विराट 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलने की इच्छा जाहि कर चुके हैं. अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिए इन दोनों दिग्गजों का सिलेक्शन आगे के योजना में उनके शामिल रहने को लेकर अहम संकेत होगा.

इंग्लैंड सीरीज के दौरान रोहित के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ एक धमाकेदार शतक जड़कर वर्ल्ड कप के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी. वहीं, विराट भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर भविष्य के योजनाओं में बने हुए हैं.

विज्ञापन

भारत-वेस्टइंडीज वनडे और टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 27 सितंबर को होगा. सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी में और तीसरा मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे शुरू होंगे.

विज्ञापन
  • 27 सितंबर 2026- भारत vs वेस्टइंडीज पहला वनडे मैच
  • 30 सितंबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज दूसरा वनडे मैच
  • 3 अक्टूबर 2026 – भारत vs वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच

वहीं, टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ में होगा. इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा, जबकि तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा. 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा. सीरीज का 5वां और आखिरी मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा. सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे.

  • पहला टी20 – 6 अक्टूबर, लखनऊ
  • दूसरा टी20 – 9 अक्टूबर, रांची
  • तीसरा टी20 – 11 अक्टूबर, इंदौर
  • चौथा टी20 – 14 अक्टूबर, हैदराबाद
  • पांचवां टी20 – 17 अक्टूबर, बेंगलुरु

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, एशियन गेम्स से पहले फिट हुईं स्टार स्पिनर श्रेयंका पाटिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ