SL vs PAK Weather Report: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 28 फरवरी को भिड़ंत होने वाली है. ये मैच पाकिस्तान के लिए काफी अहम है, जबकि श्रीलंका का सफर पहले ही खत्म हो गया है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में बारिश खेल बिगाड़ सकती है. ऐसे में अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है या ओवर में कटौती होती है तो पाकिस्तान का सफर सेमीफाइनल से पहले ही खत्म हो जाएगा.
कैसा रहेगा मौसम?
पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सुपर 8 में भिड़ंत पल्लेकेले में होने वाली है. पल्लेकेले के मौसम की बात करें तो 18 फरवरी को बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है, जबकि तापमान 27 डिग्री रहेगा. नमी 54 फीसदी रहेगी. वहीं, हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. ऐसे में बारिश पाकिस्तान के साथ खेला कर सकती है, क्योंकि पाकिस्तान के लिए केवल जीत ही काफी नहीं, बल्कि उसे बड़े रन रेट के साथ भी मुकाबला जीतना होगा. ऐसे में अगर बारिश की वजह से ओवर में कटौती होती है तो फिर पाकिस्तान के साथ बड़ा खेला हो सकता है.
क्या है पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण?
पाकिस्तान अगर श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करती है तो उसे कम से कम 64 रनों के साथ मुकाबला अपने नाम करना होगा. वहीं, लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान को कम से कम 13.1 ओवर में जीत दर्ज करनी होगी.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड की जीत के बाद श्रीलंका से क्यों भीख मांग रहे हैं पाकिस्तानी फैंस? टी20 वर्ल्ड कप ना हुआ मछली बाजार हो गया!
फाइनल में हो सकती भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत
अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब हो जाती है और वहीं दूसरी ओर भारत वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लेती है तो एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है. दोनों टीमें फाइनल में भिड़ सकती हैं. इससे पहले भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ही लीग स्टेज में हुई थी.
ये भी पढ़ें: रवि शास्त्री को मिलेगा बड़ा सम्मान, इस ऐतिहासिक स्टेडियम में उनके नाम पर होगा स्टैंड
संबंधित खबरें
'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
37 mins agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
1 hr agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
9 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
9 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
10 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
11 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
11 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
13 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines