श्रीलंका टीम पर टूटा दुखों का पहाड़, दिग्गज खिलाड़ी की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट

Sri Lanka Cricketer Car Accident: श्रीलंका के दिग्गज खिलाड़ी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। खिलाड़ी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

Sri Lanka former Cricketer Lahiru Thirimane Car accident Player injured hospitalized

कार एक्सीडेंट।

Sri Lanka Cricketer Car Accident: श्रीलंका क्रिकेट टीम के लिए दुख की घड़ी आई है। इससे करोड़ों फैंस दुख के साए में डूबे हुए हैं। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कार हादसे के शिकार हो गए हैं। दिग्गज की कार के परखच्चे उड़ गए। एक्सीडेंट के बाद खिलाड़ी की बहुत मुश्किल से जान बच पाई है। वह फिलहाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ी की हेल्थ पर अपडेट देते हुए कहा कि वह खतरे से बाहर हैं। इससे उनके करोड़ों फैंस को थोड़ी राहत मिली है। इस घटना से फैंस को भारत के विस्फोटक बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट याद आ गई है। साल 2022 के दिसंबर में पंत की भी कार का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें खिलाड़ी मरते-मरते बचे थे। बताया जा रहा है कि श्रीलंकाई दिग्गज की कार का एक्सीडेंट अनुराधापुरा के थिरापन्ने इलाके में हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर दर्शन से लौट रहे थे खिलाड़ी

श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर लाहिरू थिरिमाने की कार एक लॉरी से टकरा गई है। इस कारण से इतना बड़ा हादसा हो गया है। थिरिमाने की कार पूरी तरह से तहस-नहस हो गई है। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने खिलाड़ी को फौरन निजी अस्पताल भर्ती कराया। खिलाड़ी की कार तो पूरी तरह से तहस-नहस हो गई, लेकिन खिलाड़ी को गंभीर चोट नहीं आई है। वह इन दिनों खेले जा रहे लीजेंड क्रिकेट ट्रॉफी में न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स टीम के भी हिस्सा रहे हैं। खिलाड़ी को लेकर जानकारी मिली है कि वह मंदिर दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान यह दुर्घटना हुआ है।

विज्ञापन

2023 में खिलाड़ी ने लिया था संन्यास

न्यूयॉर्क सुपरस्टार स्ट्राइकर्स ने थिरमाने की कार हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि वह अब सुरक्षित हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में खिलाड़ी को लेकर मिली चिंता समर्थन की हम सराहना करते हैं। बता दें कि लाहिरू थिरिमाने ने साल 2023 में वनडे इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया था। खिलाड़ी को लंबे समय से टीम में खेलने का मौका नहीं मिल रहा था। इस कारण से खिलाड़ी ने आखिरकार संन्यास का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

कैसा है दिग्गज का रिकॉर्ड

थिरमाने ने श्रीलंका के लिए कुल 44 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 10 अर्धशतक के साथ 2088 रन निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने 127 वनडे मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 21 अर्धशत की मदद से 3164 रन निकले थे। इसके अलावा उनका टी20 करियर भी ठीक ठाक रहा है। उन्होंने श्रीलंका के लिए 26 टी20 मैच खेले हैं। टी20 में खिलाड़ी के 291 रन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ