विदेशी खिलाड़ी की आई आफत, मैच के बीच दर्शकों ने Player को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, Viral Video

Audience Beaten Foreign Player During Match: केरल में एक मैच के दौरान एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली है। यहां एक स्टेडियम में हजारों दर्शकों की भीड़ ने एक विदेशी खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा है। खिलाड़ी पर पत्थर भी फेंके गए हैं।

Football Match audience beating foreign player in kerala stadium

मैच के दौरान खिलाड़ी को पीटा।

Audience Beaten Foreign Player During Match: केरल के स्टेडियम से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां खेले जा रहे मैच के दौरान विदेशी खिलाड़ी की आफत आ गई। मैच के बीच जितने भी दर्शक स्टेडियम में बैठे थे, वे सभी विदेशी खिलाड़ी को मारने के लिए दौड़ पड़े। दर्शकों ने खिलाड़ी पर लात-घूंसे चलाए, उन पर पत्थर फेंके। इससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। खिलाड़ी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। यह मामला खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बाद में खिलाड़ी ने इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानें क्या है पूरा मामला

यह घटना केरल के मलप्पुरम में स्थित एरीकोड के स्टेडियम से सामने आया है। इस मैदान पर एक फुटबॉल टूर्नामेंट खेला जा रहा था। इसी दौरान यह झड़प देखने को मिली। फुटबॉल टूर्नामेंट के दौरान एक ऐसा वाकया घटित हुआ, जिससे दर्शक नाराज हो गए और सभी ने मिलकर आइवरी कोस्ट के फुटबॉलर हसन जूनियर की पिटाई कर दी। जब खिलाड़ी जान बचाकर भागे, तो दर्शक भी उनके पीछे मारने के लिए भागे और खिलाड़ी को जमकर पीटा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दर्शक कैसे विदेशी खिलाड़ी को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

इस दौरान भीड़ द्वारा नस्लीय टिप्पणी भी की जा रही थी। इस वायरल वीडियो में यह सुना भी जा सकता है। हालांकि इस झड़प के बाद खिलाड़ी ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। उन्होंने पुलिस में कहा कि उनकी टीम को कॉर्नर किक मिली थी। जब खिलाड़ी किक मारने के लिए पहुंचा, तो दर्शक नस्लीय टिप्पणी करने लगे। उन्होंने मारपीट का आरोप लगाने के साथ-साथ दर्शकों पर पत्थर फेंकने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा दर्शकों ने भी खिलाड़ी पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

दर्शकों ने लगाए ये आरोप

दर्शकों का कहना है कि खिलाड़ी ने एक व्यक्ति को लात मार दी, इससे उनका गुस्सा फूट गया। इसी कारण से सभी दर्शक खिलाड़ी पर टूट पड़े। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज कर ली है। दोनों में से कौन सही है, कौन गलत यह अभी तक साफ नहीं हो सका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ