हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

श्रीलंका क्रिकेट ने जारी की 2026-27 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट, 46 खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने साल 2026-27 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है. कुल 46 खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें युवा खिलाड़ियों के अलावा वरिष्ठ खिलाड़ियों को मौका दिया गया है.

विज्ञापन

Sri Lanka Cricket Team: श्रीलंका क्रिकेट ने 2 जून को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान किया है, जिसमें 46 खिलाड़ियों का मौका मिला है. बोर्ड ने 2026-27 के लिए अपना अनुबंध जारी किया है. ये अनुबंध 1 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक जारी रहेंगे. इन खिलाड़ियों में कुसल मेंडिस वानिंदु हसरंगा जैसे स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है. बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों की हालिया फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए अनुबंध जारी किया है.

कुल 6 कैटेगरी में खिलाड़ियों को बांटा गया है

श्रीलंका क्रिकेट ने सभी खिलाड़ियों को 6 समूहों – ए1, ए2, बी1, बी2, सी1 और एक केंद्रीय अनुबंध श्रेणी में है. 46 खिलाड़ियों में कई सीनियर और स्थापित खिलाड़ी शामिल हैं जैसे कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, वानिंदु हसरंगा, पथुम निसांका और चरित असलंका. इसके अलावा महीश थीक्षना, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका और प्रभात जयसूर्या सहित प्रमुख गेंदबाजी खिलाड़ियों को भी अनुबंध में शामिल किया गया है.

इसके अलावा बोर्ड ने कामिल मिशारा, लसिथ क्रोसपुले, विजयकांत वियास्कंथ, इसिथा विजेसुंडेरा, वानुजा साहन, दिलम सुदीरा और थारिन्दु रथनायके जैसे खिलाड़ियों को अनुबंध में पहली बार शामिल किया गया है. श्रीलंका टीम फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे पर गई हुई है, जहां पर 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टीम इंडिया में आने के बाद वैभव सूर्यवंशी नहीं करेंगे छक्के-चौकों की बारिश! बदल जाएगा खेलने का अंदाज

इन 46 खिलाड़ियों की बल्ले बल्ले

कुसल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा, दिनेश चांदीमल, वानिंदु हसरंगा, पथुम निसांका, चरिथ असलंका, कमिंदु मेंडिस, दुष्मंथा चमीरा, असिथा फर्नांडो, दासुन शनाका, महेश थीक्षणा, जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, निरोशन डिकवेला, जेफ्री वांडरसे, प्रभात जयसूर्या, विश्वा फर्नांडो, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, पवन रत्नायके, एहसान मलिंगा, मिलान रत्नायके, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिता, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, रमेश मेंडिस, कमिल मिशारा, बिनुरा फर्नांडो, नुवान तुषारा, सोनल दिनुषा, सहान अरच्चिगे, प्रमोद मदुशन, लसित क्रूसपुले, लाहिरु उदारा, नुवानिदु फर्नांडो, विजयकांत वियासकांत, इसिथा विजेसुंदरा, निशान मदुश्का, अकिला धनंजया, चमिका करुणारत्ने, पसिंदु सूरियाबंदारा, मोहम्मद शिराज, वानुजा सहान, दिलुम सुदीरा, थारिंदु रत्नायके.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2026 जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola