Manjot Kalra: 17 जुलाई को भारतीय क्रिकेटर मनजोत कालका की गिरफ्तारी श्रीलंका में हुई थी, जो लंका प्रीमियर लीग में भाग लेने वाली फ्रेंचाइजी जाफना किंग्स के सहमालिक भी हैं. उनके ऊपर एक खिलाड़ी को घूस देने का आरोप लगा था. इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने इस मामला पर बड़ा बयान दिया है. मनजोत इस साल ही जाफना किंग्स के सह-मालिक बने थे.
मनजोत कालरा को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने गिरफ्तार किया था
श्रीलंका पुलिस का कहना है कि मनजोत कालरा ने लंका प्रीमीयर लीग शुरू होने से 10 दिन पहले एक खिलाड़ी को घूस देने का प्रयास किया था. इसके बाद एक खिलाड़ी ने इसकी शिकायत की और मनजोत पर एक्शन लिया गया था. जाफना किंग्स के खिलाड़ी भानुका राजपक्षा, अविष्का फर्नांडो और दुनिथ वेलालागे ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स के रिकॉर्ड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! सीरीज जीतने के लिए खत्म करना होगा 22 साल का सूखा
अब बोर्ड ने दिया बड़ा बयान
अब श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा “लंका प्रीमियर लीग 2026 के शासी निकाय के रूप में, श्रीलंका क्रिकेट टूर्नामेंट की अखंडता की रक्षा के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता को दोहराता है और लीग से जुड़े किसी भी हितधारक द्वारा किसी भी प्रकार के भ्रष्टाचार, दुर्व्यवहार या अनुचित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगा.”
बोर्ड ने आगे लिखा “श्रीलंका क्रिकेट भ्रष्टाचार और अनैतिक प्रथाओं के प्रति शून्य-सहिष्णुता का दृष्टिकोण अपनाता है और यह सुनिश्चित करेगा कि लंका प्रीमियर लीग 2026 की अखंडता की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और यह सुनिश्चित किया जाए कि टूर्नामेंट का आयोजन पूरी गरिमा और ईमानदारी के साथ किया जाए.”
ये भी पढ़ें: विराट कोहली के करियर का एक अधूरा अध्याय है लॉर्ड्स
साल 2018 में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में मनजोत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में शानदार शतकीय पारी खेली थी. इसके बाद उनपर एजफॉर्ड का केस लगा था. दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में कहा था कि मनजोत ने एक साल अपनी उम्र कमकर अंडर-10 विश्व कप खेला था. इसके बाद उनका करियर प्रभावित हुआ था. अब वह क्रिकेट नहीं खेलते हैं.
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
4 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
21 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
28 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
57 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines