IND vs ENG: लॉर्ड्स के रिकॉर्ड ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन! सीरीज जीतने के लिए खत्म करना होगा 22 साल का सूखा

IND vs ENG: लॉर्ड्स के मैदान पर 19 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमें जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने उतरेगी. इससे पहले यहां जानिए लॉर्ड्स में कैसा है भारत का वनडे रिकॉर्ड?

Team India (PIC Credit - AI)
1 / 7
ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए बैकअप तैयार कर रहा भारतीय टीम मैनेजमेंट (PIC Credit - AI)

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला रविवार, 19 जुलाई को लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने 6 विकेट से जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मैच में उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. अब भारतीय टीम तीसरे वनडे में जीत के साथ सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.  (PIC Credit - AI)  

विज्ञापन

कैसी है लॉर्ड्स की पिच?

कैसी है लॉर्ड्स की पिच?2 / 7

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. इस मैदान का स्लोप और नई गेंद से मिलने वाली सीम मूवमेंट शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बनती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है और गेंद पुरानी होती जाती है, तो बल्लेबाजी आसान हो जाती है. यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

लॉर्ड्स में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

लॉर्ड्स में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?3 / 7

लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय टीम ने अब तक कुल 9 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 4 मैच जीते और चार में हार का सामना किया है, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा. वहीं, भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में 8 वनडे खेले गए हैं, जिनमें इंग्लैंड ने 4 और भारत ने 3 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि पिछले लगभग दो दशकों से भारत का लॉर्ड्स में वनडे में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है और 22 साल से जीत नहीं मिली है. (PIC Credit- AI)

भारत को 22 साल से जीत का इंतजार

भारत को 22 साल से जीत का इंतजार4 / 7

साल 2004 के बाद से भारतीय टीम को लॉर्ड्स में खेले 3 वनडे मैचों में हार मिली है. टीम इंडिया ने यहां पिछला मुकाबला 2022 में खेला था, जिसमें 100 रन से हार मिली थी. वहीं, 2011 में एक मैच टाई रहा था. ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया 22 साल का सूखा खत्म करते हुए वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

लॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं

लॉर्ड्स में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं5 / 7

मौजूदा भारतीय वनडे टीम में शामिल किसी भी खिलाड़ी का प्रदर्शन लॉर्ड्स में अच्छा नहीं रहा है. विराट कोहली ने इस मैदान पर खेले 3 मैचों में 25.66 की औसत से 77 रन बनाए हैं. वहीं, रोहित शर्मा ने यहां खेले 2 वनडे मैचों में 7.5 की औसत से 15 रन बना पाए हैं. वहीं, गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने यहां इस मैदान पर खेले एक वनडे में 2 विकेट हासिल किए हैं. (PIC Credit- AI)

भारत का स्क्वॉड

भारत का स्क्वॉड6 / 7

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार. (PIC Credit- AI)

विज्ञापन

इंग्लैंड का स्क्वॉड

इंग्लैंड का स्क्वॉड7 / 7

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन